फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Students kidnapped from Jaunpur escaped from the clutches of kidnappers

अपहर्ताओं के चंगुल से बच निकला जौनपुर से अगवा छात्र 

Sat, 05 Dec 2020 09:33 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 05 Dec 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
Students kidnapped from Jaunpur escaped from the clutches of kidnappers
अपहरण
जौनपुर से अपहृत आठवीं का छात्र अपहर्ताओं के चंगुल से भाग निकला। शनिवार को उसे एक डंपर में बैठाकर बालू घाट की तरफ ले जाया जा रहा था। रास्ते में किसी तरह डंपर से कूदकर भागा छात्र ग्रामीणों के जरिये सरायअकिल कोतवाली पुलिस के पास पहुंचा और अपने अपहरण की कहानी बताई। पुलिस ने छात्र के परिजनों को सूचना दे दी है। परिजन उसे लेने के लिए जौनपुर से कौशाम्बी के लिए निकल पड़े हैं। 
विज्ञापन


जौनपुर कोतवाली के नईगंज निवासी अनिल दुबे एक समाचार पत्र के संपादक हैं। उनका 14 वर्षीय बेटा किशन दुबे शहर के सेंट जॉन पब्लिक स्कूल में आठवीं का छात्र है। छात्र किशन ने बताया कि 30 नवंबर को वह घर से कुछ सामान खरीदने बाजार की तरफ पैदल जा रहा था, तभी दो लोगों ने नशीला पदार्थ सुंघाकर उसे अगवा कर लिया। इसके बाद बदमाश उसे कहां ले गए, इसकी उसे कोई जानकारी नहीं है। शनिवार शाम चार बजे उसे होश आया तो खुद को उसने एक डंपर में पाया।
विज्ञापन


बताया कि डंपर चालक सरायअकिल के तिल्हापुर मोड़ के पास गाड़ी रोककर मोबाइल पर किसी को उसके बारे जानकारी दे रहा था। चालक की बात सुनते ही वह डंपर से कूदकर भागते हुए रुसहाई घाट पहुंचा और ग्रामीणों से आपबीती कही। यह भी बताया कि डंपर में तीन और लड़के सवार थे। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस छात्र को लेकर थाने आ गई। पुलिस ने फोनकर इसकी खबर किशन के पिता को दी। थानाध्यक्ष विजय विक्रय सिंह ने बताया कि परिजन जौनपुर से निकल पड़े हैं। एसओ के मुताबिक किशन का इससे पहले भी 23 अक्तूबर को अपहरण हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed