फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Students distributed toffee, then said helmet

छात्रों ने टॉफी बांटी, फिर कहा हेलमेट लगा लीजिए

Thu, 31 Aug 2017 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 31 Aug 2017 01:42 AM IST
विज्ञापन
Students distributed toffee, then said helmet
हेलमेट - फोटो : Amar Ujala
सेंट जोसेफ स्कूल एंड कॉलेज (एसजेसी) के सामने बुधवार को बदला हुआ नजारा दिखा। कॉलेज के छात्र सड़क किनारे कतार में खड़े हो गए और वहां से बिना हेलमेट लगाए गुजरने वाले दोपहिया वाहन चालकों को सुरक्षित यातायात की सीख दी। छात्र दोपहिया चालकों को रोकते, उनको टॉफी देते फिर हेलमेट लगाने का अनुरोध करते। लोगों ने छात्रों के इस प्रयास की सराहना भी हुई।
विज्ञापन


एसजेसी के छात्रों ने सुबह सात बजे कमला नेहरू रोड पर मोर्चा संभाल लिया। एसपी ट्रैफिक कुलदीप सिंह की मौजूदगी में नाजरेथ अस्पताल के गेट से लेकर चंद्रशेखर आजाद पार्क के मुख्य गेट तक तथा ताशकंद मार्ग पर जगह-जगह कतार में मौजूद छात्र बिना हेलमेट के गाड़ियां चलाने वालों को रोकते और टॉफी देकर हेलमेट लगाकर ही गाड़ी चलाने का अनुरोध करते। कॉलेज एडमिनिस्ट्रेटर ए. मॉर्गन एवं चीफ कोआर्डिनेटर ज्योति दुबे के नेतृत्व में नन्हे बच्चों की इस अपील का असर भी दिखा। ज्यादातर दुपहिया वाहन चालकों ने हेलमेट लगाकर ही गाड़ी चलाने की बात कही। ट्रैफिक सिगनल का पालन, करने, तेज गाड़ी न चलाने, गाड़ियां चलाते समय सड़क पर सुरक्षित दूरी बनाए रखने, दुर्घटना से देर भली, गाड़ी चलाने समय मोबाइल का इस्तेमाल न करने, एक से दूसरी गाड़ी के बीच पर्याप्त दूरी जैसे संदेश लिखे बोर्ड के जरिए भी लोगों को जागरूक किया गया। प्रधानाचार्य रॉल्फी डिसूजा ने शिक्षकों एवं छात्रों के इस प्रयास की सराहना की।
विज्ञापन


इस बीच एसपी ट्रैफिक की मौजूदगी में कॉलेज पास वाहन स्टैंड के बाहर तथा चंद्रशेखर आजाद पार्क के सामने रोड पटरी और सड़क पर खड़े कई दोपहिया वाहन जब्त किए गए। एसपी ट्रैफिक ने भी लोगों से सुरक्षित यातायात का पालन करने के साथ ही चंद्रशेखर आजाद पार्क में आने वालों से गाड़ियां पार्किंग में खड़ी करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed