फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Students did sacrifice , lay siege to the Chancellor today

छात्रों ने किया यज्ञ, कुलपति का घेराव आज

Wed, 29 Jun 2016 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 29 Jun 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
Students did sacrifice , lay siege to the Chancellor today
इलाहाबाद व‌िश्वव‌िद्यालय - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षाओं में हुई अनियमितता से नाराज छात्र-छात्राओं का आंदोलन मंगलवार को भी जारी रहा। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन की बुद्धि-शुद्धि के लिए यज्ञ किया। आंदोलन के क्रम में बुधवार को उन्होंने फिर कुलपति के घेराव की घोषणा की है। इससे परिसर में तनाव बढ़ गया है।
विज्ञापन


शोध और परास्नातक प्रवेश परीक्षा दोबारा कराने तथा दोषी अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर विद्यार्थियों ने सोमवार को कुलपति दफ्तर पर प्रदर्शन किया था। छात्रनेता मानस शर्मा ने आत्मदाह की भी कोशिश की थी। हालांकि कुलपति वित्त समिति की बैठक के सिलसिले में दिल्ली गए हैं। इसलिए छात्रों से वार्ता नहीं हो पाई। विश्वविद्यालय और जिला प्रशासन ने आश्वासन दिया कि कुलपति के लौटने पर बुधवार से वार्ता कराने की कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन


ऐसे में छात्रों ने बुधवार को एक बार फिर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है। छात्रसंघ की पूर्व अध्यक्ष समेत कई छात्र नेताओं ने आत्मदाह की भी चेतावनी दी है। इसी क्रम में पूर्व घोषित कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों ने मंगलवार को छात्रसंघ भवन पर बुद्धि-शुद्धि यज्ञ किया। उन्होंने कुलपति और प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वे प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक को बर्खास्त करने की भी मांग कर रहे थे। यज्ञ करने वालों में छात्रसंघ की पूर्व अध्यक्ष ऋचा सिंह, उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, महामंत्री सिद्धार्थ सिंह गोलू, चंदन सिंह, मानस शर्मा, अजीत यादव विधायक, मोहम्मद जाबिर, रजत मिश्रा, अतीश सिन्हा, रितेश कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed