{"_id":"56f05cf54f1c1b9a1cf14d2f","slug":"students-clean-chit-in-the-report-of-the-chief-proctor","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीफ प्रॉक्टर की रिपोर्ट में छात्रों को क्लीन चिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीफ प्रॉक्टर की रिपोर्ट में छात्रों को क्लीन चिट
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Fri, 25 Mar 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) में भारतीय और अफगानी छात्रों के बीच हुई मारपीट को लेकर मचे घमासान के बीच चीफ प्रॉक्टर प्रो. आरपी तिवारी ने सोमवार को अपनी जांच रिपोर्ट निदेशक को सौंप दी। चीफ प्रॉक्टर की ओर से निदेशक के खिलाफ बीओजी के चेयरमैन को संबोधित शिकायती पत्र भी दिया गया है। रिपोर्ट सौंपने के बाद चीफ प्रॉक्टर प्रो. आरपी तिवारी ने बताया कि उन्होंने पूर्व की भांति अपनी रिपोर्ट में दोनों पक्षों के बीच समझौते की बात कही है। प्रॉक्टर ने बताया कि रिपोर्ट में दोनों पक्षों पर निगरानी की बात कही गई है। रिपोर्ट के साथ ही बीओजी चेयरमैन को लिखा शिकायती पत्र भी प्रॉक्टर ने निदेशक को सौंपा है। इस पत्र में निदेशक की ओर से प्रॉक्टर के साथ बदसलूकी की बात कही गई है। पता चला है कि निदेशक की ओर से चीफ प्रॉक्टर को कारण बताओ नोटिस जारी करने की भी तैयारी चल रही है। निदेशक की ओर से कारण बताओ नोटिस जारी हुई तो विवाद आगे बढ़ सकता है।
एमएनएनआईटी में बीते दिनों वार्षिक समारोह कलरव के रिहर्सल के दौरान भारतीय और अफगानी छात्र भिड़ गए थे। अफगानी छात्रों द्वारा भारतीय छात्राओं पर अश्लील टिप्पणी करने का आरोप था। इस विवाद को लेकर निदेशक प्रो. पी. चक्रवर्ती और चीफ प्रॉक्टर भी आमने-सामने आ गए थे। चीफ प्रॉक्टर ने निदेशक पर रिपोर्ट बदलवाने का आरोप लगाया था। उनका कहना था कि निदेशक भारतीय छात्रों के खिलाफ रिपोर्ट बनवाना चाहते थे। रिपोर्ट नहीं बदलने की स्थिति में चीफ प्रॉक्टर ने निदेशक पर बदसलूकी का भी आरोप लगाया था। इसके विपरीत निदेशक का कहना है कि चीफ प्रॉक्टर के स्तर पर पूरे घटनाक्रम में लापरवाही बरती गई।
निदेशक ने चीफ प्रॉक्टर को एडवाइजरी भेजकर आगाह भी किया था कि उनकी ओर से विवाद का हल्के में लिया जाए। विवाद के बीच दोनों तरफ से जांच रिपोर्ट तैयार की गई है, जिस पर भी सवाल खड़ा हो गया है। चीफ प्रॉक्टर प्रो. आरपी तिवारी ने बताया कि उन्होंने निदेशक को सोमवार को जांच रिपोर्ट सौंप दी। उन्होंने रिपोर्ट के साथ ही बीओजी के चेयरमैन से भी निदेशक की शिकायत का पत्र सौंप दिया है। बताया कि चेयरमैन को पूरे घटनाक्रम की भी जानकारी दे दी गई है। बीओजी को निदेशक की बदसलूकी की शिकायत पत्र तथा रिपोर्ट निदेशक के माध्यम से ही चेयरमैन को भेजी जाएगी। उन्होंने बताया कि संस्थान के स्तर पर शिकायत भेजने में हीलाहवाली हुुई तो वह सीधे चेयरमैन से शिकायत करेंगे।