फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Students at the University of lockout

छात्रों ने की विवि में तालाबंदी

Wed, 03 Aug 2016 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 03 Aug 2016 02:17 AM IST
विज्ञापन
Students at the University of lockout
इलाहाबाद व‌िश्वव‌िद्यालय - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
परास्नातक  प्रवेश परीक्षा निरस्त करने, जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने समेत अनेक मांगों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बैनर तले विद्यार्थियों ने मंगलवार को भी प्रदर्शन किया। उन्होंने सीनेट परिसर के गेट पर तालाबंदी कर दी। हालांकि उससे पहले ही कुलपति तथा अन्य अफसर परिसर में प्रवेश कर चुके थे।
विज्ञापन


छात्र छात्रसंघ भवन से जुलूस बनाकर नारेबाजी करते हुए पुस्तकालय गेट पर पहुंचे और ताला लगा दिया। इसकी वजह से कई शिक्षकों को परेशानी हुई। वे परास्नातक प्रवेश परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप लगाने के अलावा विश्वविद्यालय की कई अन्य समस्याओं को लेकर भी आंदोलनरत थे।
विज्ञापन


वे नामांकन शुल्क खत्म करने तथा कालेजों में परास्नातक की फीस करने की भी मांग कर रहे थे। अध्यापकों ने आश्वासन दिया कि उनकी कुलपति से वार्ता कराने की कोशिश की जाएगी। इसके बाद छात्र चले गए, लेकिन उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 24 घंटे में मांग नहीं मानी गई तो वे तेज आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। प्रदर्शन करने वालों में शैलेंद्र मौर्य, विक्रांत सिंह, आनंद सिंह, सूर्य प्रकाश मिश्रा, नलनी मिश्रा, अनुभव उपाध्याय, श्रवण जायसवाल, जितेंद्र शुक्ला, अश्वनी मौर्या, सूरज दुबे आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के प्राचीन इतिहास विभाग के अभ्यर्थी ने अतिथि प्रवक्ता भर्ती में मनमानी का आरोप लगाया है। अभ्यर्थी ने कुलपति से लिखित शिकायत की है। आरोप है कि एक रिटायर तृतीय श्रेणी के कर्मचारी की नियुक्ति की भी तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed