फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Student union elections difficult before convocation

दीक्षांत समारोह से पहले छात्रसंघ चुनाव मुश्किल

Tue, 20 Aug 2019 01:48 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
Student union elections difficult before convocation
Student union elections difficult before convocation
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में छात्र परिषद चुनाव का आयोजन दीक्षांत समारोह से पहले मुश्किल है। चुनाव अब पांच सितंबर के बाद ही होने के आसार हैं। इविवि में छात्रसंघ की बहाली को लेकर आंदोलन चल रहा है और छात्र परिषद के विरोध में छात्रसंघ के सभी निवर्तमान एवं पूर्व पदाधिकारी एक मंच पर आ चुके हैं।
विज्ञापन

इविवि प्रशासन ने 20 अगस्त से पहले छात्र परिषद का चुनाव कराने की तैयारी की थी लेकिन, अब कई कारणों से चुनाव टलता नजर आ रहा है। पहले कारण इविवि में दशकों बाद पांच सितंबर को आयोजित होने जा रहा दीक्षांत समारोह है। इविवि में इसके लिए जोरशोर से तैयारियां चल रही हैं। अफसर और शिक्षक इसी में व्यस्त हैं। इस बीच अगर इविवि प्रशासन छात्र परिषद के चुनाव की तिथि घोषित करता है तो विरोध तेज हो सकता है और इसका असर दीक्षांत समारोह के आयोजन पर पड़ सकता है। ऐसे में चुनाव तिथि को लेकर पांच सितंबर के बाद ही कोई निर्णय होने के आसार हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा चुनाव से पहले सभी छात्र-छात्राओं के आईकार्ड भी बनाए जाने हैं। इविवि में तकरीबन 25 हजार छात्र-छात्राएं हैं और इन सभी के आईकार्ड बनने हैं। क्रेट में तो प्रवेश प्रक्रिया भी अभी पूरी नहीं हुई है। प्रवेश के बाद पीएचडी में नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं के आईकार्ड बनाए जाने की प्रक्रिया शुरू होगी। सभी छात्र-छात्राओं के आईकार्ड बनाए जाने के बाद वोटर लिस्ट तैयार की जाएगी और इसके बाद ही चुनाव की तिथि पर कोई निर्णय लिया जाएगा। इन परिस्थितियों में अगस्त माह में छात्र परिषद का चुनाव कराए जाने की अब कोई उम्मीद नहीं रह गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed