फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Student shot while eating chaat, refer

चाट खाने के दौरान छात्र को मारी गोली, रेफर

Wed, 18 Sep 2019 01:03 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
Student shot while eating chaat, refer
गोली लगने से घायल छात्र। - फोटो : PRATAPGARH
चाट खाने के दौरान मामूली विवाद में कुछ लोगों ने छात्र को गोली मार दी। गोली उसके पेट में लगी। उसकी हालत गंभीर देख डाक्टरों ने प्रयागराज रेफर कर दिया। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। आरोपी घर छोड़कर फरार है।
विज्ञापन

आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के रमगढ़ा पूरे धनी निवासी देवानंद तिवारी 15 पुत्र रमेशचंद्र तिवारी हाईस्कूल का छात्र है। मंगलवार की रात वह गांव के करीब ही चाट खाने के लिए गया था। जहां मामूली विवाद के दौरान परिचित युवक से किसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी। अचानक वह फायरिंग करने लगा। गोली देवानंद के पेट में जा लगी।
विज्ञापन

फायरिंग व चीख की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो आरोपी युवक अपने साथियों के साथ भाग निकला। आसपास के लोगों ने उसे उपचार के लिए सीएचसी अमरगढ़ ले गए। हालत गंभीर देेख उसे जिला अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने उसे प्रयागराज रेफर कर दिया। देवसरा थानाध्यक्ष ने बताया कि वह हाईकोर्ट गए थे। मामूली विवाद में छात्र को गोली मारने की बात सामने आ रही है। मारने वाला भी घायल युवक का परिचित है। उसकी तलाश में पुलिस लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed