फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Student returning from coaching molested, dragged on protest

कोचिंग से लौट रही छात्रा से छेड़छाड़, विरोध पर घसीटा

Wed, 21 Oct 2020 12:11 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 21 Oct 2020 12:11 PM IST
विज्ञापन
Student returning from coaching molested, dragged on protest
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
शक्ति मिशन के तहत जिले भर में महिला सुरक्षा को लेकर विशेष कार्यक्रम चल रहे हैं लेकिन इसके बावजूद शोहदों पर लगाम नहीं लग पा रही है। जार्जटाउन में पन्ना लाल रोड पर कोचिंग से लौट रही छात्रा से छेड़छाड़ की गई। विरोध पर उसे घसीटा गया जिसमें उसके चेहरे व माथे पर चोट भी आई। पीड़िता के परिजनों ने पुलिस से शिकायत की है। हालांकि जार्जटाउन पुलिस घटना की जानकारी से इंकार करती रही। 
विज्ञापन


घटना रात करीब आठ बजे हुई। कीडगंज निवासी बीए की छात्रा कटरा में कोचिंग करने जाती है। रात आठ बजे के करीब वह साइकिल से घर लौट रही थी। अभी वह पन्ना लाल रोड पर पहुंची थी तभी बाइक सवार तीन युवक पीछे से आए और उस पर फब्तियां कसने लगे। विरोध पर अश्लील हरकत की और उसे पकड़कर घसीटा भी।
विज्ञापन


जिसमें छात्रा साइकिल से गिर गई और उसके चेहरे व माथे पर चोट आई। लहूलुहान होने पर छात्रा ने शोर मचाया तो शोहदे भाग निकले। दहशत में आई छात्रा ने घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती सुनाई तो वह दंग रह गए। जिसके बाद छात्रा की बड़ी बहन व भाई ने थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत की। उधर जार्जटाउन इंस्पेक्टर पवन त्रिवेदी ने घटना की जानकारी से इंकार किया। उनका कहना है कि ऐसी कोई भी शिकायत उन्हें नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed