फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Student ran away with answer sheet from PCS exam, was called back by phone

PCS Exam :पीसीएस परीक्षा से उत्तर पुस्तिका लेकर चला गया छात्र, फोन करके बुलाया गया

Wed, 02 Jul 2025 01:35 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 02 Jul 2025 01:35 PM IST
सार

उप्र लोकसेवा आयोग की पीसीएस मुख्य परीक्षा 2024 के दौरान मंगलवार को एक परीक्षार्थी उत्तर पुस्तिका लेकर चला गया। हड़कंप मचने पर किसी तरह कॉल कर उसे बुलाया गया और फिर उत्तर पुस्तिका प्राप्त की गई।

विज्ञापन
Student ran away with answer sheet from PCS exam, was called back by phone
सीएवी इंटर कॉलेज से पीसीएस की परीक्षा देकर निकलते अभ्यर्थी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उप्र लोकसेवा आयोग की पीसीएस मुख्य परीक्षा 2024 के दौरान मंगलवार को एक परीक्षार्थी उत्तर पुस्तिका लेकर चला गया। हड़कंप मचने पर किसी तरह कॉल कर उसे बुलाया गया और फिर उत्तर पुस्तिका प्राप्त की गई। पूछताछ में उसने भूलवश ऐसा होने की बात कही। इसे गंभीर मामला मानते हुए केंद्र प्रबंधक ने कर्नलगंज थाने में तहरीर दे दी है।

विज्ञापन

प्रतिभा सिंह ईश्वर शरण बालिका इंटर कॉलेज, गाेविंदपुर की प्रधानाचार्य हैं। उन्होंने तहरीर देकर बताया कि पीसीएस मुख्य परीक्षा-2024, 29 जून से दो जुलाई तक हो रही है। मंगलवार को द्वितीय सत्र की परीक्षा शाम 05:30 बजे समाप्त हुई।

विज्ञापन

उत्तर पुस्तिकाओं की गिनती करने पर ज्ञात हुआ कि कक्ष संख्या सात में उपस्थित परीक्षार्थी में से एक अभिताष सिंह की उत्तर पुस्तिका उपलब्ध नहीं है। कक्ष निरीक्षक दीपक कुमार व आशा देवी ने बताया कि उक्त परीक्षार्थी की उत्तर पुस्तिका उनके पास अथवा कक्ष में नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर विद्यालय में ड्यूटी कर रहे आयोग के अतिरिक्त पर्यवेक्षक रामनाथ पांडेय एवं सहायक पर्यवेक्षक प्रिया रावत ने कार्यालय से परीक्षार्थी का मोबाइल नंबर प्राप्त किया। आरोप है कि कॉल करने पर पहले तो परीक्षार्थी ने उत्तर पुस्तिका कक्ष निरीक्षक के पास जमा करने की बात कही। चार मिनट बाद काॅल बैक कर बताया कि वह गलती से बिना उत्तर पुस्तिका जमा किए कक्ष से निकल आया। फिर काॅलेज में जमा अपना बैग प्राप्त कर उसी में रखकर वापस चला आया।

बकौल प्रधानाचार्य, निर्देशित करने पर परीक्षा समाप्त होने के 40 मिनट बाद शाम 6:10 बजे परीक्षार्थी काॅलेज पहुंचा और अपने बैग से उत्तर पुस्तिका निकालकर दिखाई। जिसे जांच करने के बाद केंद्र व्यवस्थापक ने प्राप्त कर लिया। आरोप है कि परीक्षार्थी के कृत्य से परीक्षा की गरिमा प्रतिकूल रूप से प्रभावित हुई है। डीसीपी नगर अभिषेक भारती ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed