फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Student protest continues in Prayagraj Shops near UPPSC closed by police

प्रयागराज में छात्रों का आक्रोश जारी: बंद कराई गईं दुकानें; प्रदर्शनकारियों को फिर हटाने का हो सकता है प्रयास

Tue, 12 Nov 2024 04:42 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 12 Nov 2024 04:42 PM IST
सार


छात्रों के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने आयोग के आसपास की सारी दुकानें बंद कर दी हैं। छात्रों को आयोग के सामने से हटाने के लिए पुलिस कुछ देर में फिर प्रयास कर सकती है। 

विज्ञापन
Student protest continues in Prayagraj Shops near UPPSC closed by police
यूपीपीएससी के सामने जुटे प्रतियोगी छात्र। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) के निर्णय को लेकर अभी भी बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। रातभर छात्रों ने जमकर प्रदर्शन किया। प्रतियोगी छात्रों ने भी अपना एक नारा गढ़ लिया है। बेमियादी धरने पर बैठे छात्रों का नारा है, 'न बटेंगे न हटेंगे।' इस नारे वाले हजारों पर्चे छात्रों के बीच वितरित किए गए। इसके अलावा आयोग के अध्यक्ष संजय श्रीनेत के खिलाफ नारेबाजी और उनके पोस्टर लहराया जा रहा है। 

विज्ञापन

छात्रों के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने आयोग के आसपास की सारी दुकानें बंद कर दी हैं। छात्रों को आयोग के सामने से हटाने के लिए पुलिस कुछ देर में फिर प्रयास कर सकती है। आंदोलन को खत्म करने का आयोग और प्रशासन पर दबाव बढ़ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है छात्रों की मांग?
छात्रों ने 'न बटेंगे न हटेंगे' इस नारे के जरिये आयोग को संदेश भेजा है कि जब तक दो दिन परीक्षा कराने और नॉर्मलाइजेशन निरस्त करने का नोटिस जारी नहीं किया जाएगा, तब तक छात्र धरना स्थल से हटने वाले नहीं हैं। धरना स्थल पर छात्रों ने हाथों में कई तख्तियां भी ले रखीं थीं, जिन पर नारे लिखे थे। छात्र इन नारों के जरिये आयोग के निर्णय के खिलाफ अपनी नाराजगी व्यक्त कर रहे थे।

विज्ञापन

मायावती का सरकार पर निशाना
उत्तर प्रदेश की पूर्व सीएम मायावती ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि उत्तर प्रदेश संघ लोक सेवा आयोग द्वारा पीसीएस तथा आरओ-एआरओ की भी प्रारंभिक परीक्षा-2024 एक समय में कराने में विफलता को लेकर आक्रोशित छात्रों पर पुलिस कार्रवाई से उत्पन्न स्थिति की खबर का व्यापक चर्चा में रहना स्वाभाविक है।

अखिलेश ने दिया छात्रों का साथ
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने भी छात्रों के प्रदर्शन को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा और एक्स पर लिखा कि भाजपा के एजेंडे में सिर्फ़ ‘चुनाव’ है और भाजपा राज में अभ्यर्थियों के हिस्से में आया सिर्फ़ ‘तनाव’ है। युवा कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा! जब भाजपा जाएगी तब नौकरी आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed