{"_id":"6adbc81b677e77edc1064ed7","slug":"student-on-bicycle-dies-after-being-hit-by-a-tractor-allahabad-news-c-254-1-sald1001-108223-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: ट्रैक्टर की चपेट में आने से साइकिल सवार छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: ट्रैक्टर की चपेट में आने से साइकिल सवार छात्र की मौत
Sat, 24 Oct 2026 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Sat, 24 Oct 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
झूंसी के नैका गांव निवासी बालक अभिनव की फाइल फोटो
- फोटो : shiv tripathi
छतनाग वार्ड के नैका इलाके में शुक्रवार शाम छह बजे ट्रैक्टर की चपेट में आने से 12 वर्षीय अभिनव पुत्र उमाकांत की मौत हो गई। वह साइकिल से जा रहा था, तभी मिट्टी गिराने के बाद आ रहे ट्रैक्टर का पहिया अभिनव के ऊपर चढ़ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
परिजनों ने पड़ोसियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी,। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपी चालक वाहन मौके पर छोड़कर भाग गया।
झूंसी के छतनाग वार्ड 45 के नैका गांव निवासी उमाकांत का बेटा अभिनव नैका प्राथमिक विद्यालय में कक्षा पांच का छात्र था। शुक्रवार शाम करीब छह बजे एक ट्रैक्टर नैका गांव में राजाराम के यहां मिट्टी उतारकर लौट रहा था।
विज्ञापन
इसी दौरान घर के पास साइकिल से जा रहा अभिनव ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अभिनव पांच बहनों में इकलौता भाई था। पिता उमाकांत झूंसी रोडवेज में संविदा पर काम करते हैं। परिवार के इकलौते बेटे की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। अभिनव के चाचा अजीत कुमार ने पड़ोसी राजाराम और उसके परिजनों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी थी। आरोप है कि पड़ोसी राजाराम से रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है। इसमें प्राथमिकी भी दर्ज है। दो दिन पहले अजीत की ओर से पुलिस को तहरीर देकर जानमाल के सुरक्षा की गुहार पुलिस से लगाई गई थी। इसी बीच यह घटना हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसीपी झूंसी अरुण पाराशर ने बताया कि फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।