फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पीसीबी हॉस्टल में छात्र की गोली मारकर हत्या

Tue, 16 Apr 2019 06:14 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 16 Apr 2019 06:14 AM IST
विज्ञापन
Student murders in PCB hostel of Allahabad University
murder - फोटो : प्रयागराज
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पीसीबी हॉस्टल में रविवार देर रात पूर्व छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। रात दो बजे के करीब वह वह हॉस्टल पहुंचा था, इसी दौरान हुए विवाद के बाद फायरिंग की गई जिसमें उसकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि फिलहाल ठेकेदारी का विवाद सामने आया है। पिता की तहरीर पर छह लोगों पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। 


रोहित शुक्ला उर्फ बेटू(28) पुत्र राकेश चंद्र शुक्ला मूल रूप से बारा क्षेत्र के लोहगरा स्थित नीबी गांव का रहने वाला था। उसके पिता ट्रांसपोर्ट का व्यवसाय करते हैं और वर्तमान में अल्लापुर में परिवार के साथ रहते हैं। रोहित ने पिछले साल इविवि से एलएलबी किया था। पुलिस के मुताबिक, रविवार देर रात करीब दो बजे वह पीसीबी हॉस्टल पहुंचा। इस दौरान उसका हॉस्टल में रहने वाले आदर्श त्रिपाठी व उसके साथियों से विवाद हो गया। जिसके बाद फायरिंग कर उसे मौत के घाट उतार दिया गया। वारदात की सूचना मिली तो पुलिस अफसरों में हड़कंप मच गया।

मौके पर पहुंची कर्नलगंज पुलिस उसे एसआरएन अस्पताल ले गई लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। तब तक घरवाले भी पहुंच गए थे। बेटे की मौत पर उनके साथ ही बड़ी संख्या में जुटे परिचित छात्र भी बिलखने लगे। उधर एहतियातन कई थानों की फोर्स भी बुला ली गई। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी पर एडीजी, एसएसपी समेत अन्य पुलिस अफसरों ने भी पहले अस्पताल व फिर घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। कर्नलगंज पुलिस ने बताया कि पिता की तहरीर पर मुख्य आरोपी आदर्श के अलावा उसके पांच साथियों हिमांशु सिंह, हरिओम त्रिपाठी, नवनीत उर्फ अभिषेक यादव, प्रशांत उपाध्याय व सौरभ विश्वकर्मा के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। उनकी तलाश की जा रही है। 

मामले में छह लोगों पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है। प्रारंभिक पूछताछ के बाद ठेकेदारी के विवाद की बात सामने आई है। जांच पड़ताल की जा रही है। 
बृजेश कुमार श्रीवास्तव, एसपी सिटी

पीसीबी हास्टल में पसरा सन्नाटा

Student murders in PCB hostel of Allahabad University
pcb - फोटो : प्रयागराज
घटना के बाद हास्टल में अफरा तफरी मची रही।

परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल

Student murders in PCB hostel of Allahabad University
pcb - फोटो : प्रयागराज
घटना स्थल पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दर्जनों राउंड फायरिंग से दहला हॉस्टल

Student murders in PCB hostel of Allahabad University
pcb - फोटो : प्रयागराज

सूत्रों की मानें तो जिस वक्त यह घटना हुई, पीसीबी हॉस्टल गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा। वहां दर्जनों राउंड फायरिंग हुई। चर्चा इस बात की भी है कि रोहित अपने कुछ साथियों के साथ हॉस्टल में पहुंचा था। इस दौरान आदर्श को खोजते हुए वह ऊपरी तल पर स्थित कमरा नंबर 64 के बगल बने बाथरूम के पास पहुंच गया। इस दौरान दोनों पक्षों में भिड़ंत हो गई जिसके बाद वहां दर्जनों राउंड फायरिंग की गई। जिसके में तीन गोलियां रोहित को लगी और उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस को एक कारतूस व 10 खोखे मिले। 

विज्ञापन

ठेकेदारी के विवाद में हुई वारदात

Student murders in PCB hostel of Allahabad University
pcb - फोटो : प्रयागराज

पुलिस के मुताबिक, पिता ने जो तहरीर पुलिस को दी है उसमें घटना के कारण का जिक्र नहीं है। हालांकि सूत्रों की मानें तो ठेकेदारी के विवाद में वारदात को अंजाम दिया गया। हॉस्टल परिसर में इन दिनों एक बिल्डिंग का निर्माण कार्य चल रहा है जिसके ठेके में कमीशन को लेकर दोनों गुटों के बीच हफ्ते भर से तनातनी चल रही थी। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। आरोपियों के पकड़े जाने के बाद ही कुछ स्पष्ट कहा जा सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed