{"_id":"6a6fac80544d20ca5a04e65a","slug":"student-dies-after-being-electrocuted-family-stages-road-blockade-allahabad-news-c-407-1-kor1001-18201-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: बिजली की चपेट में आकर छात्र की मौत, परिजनों ने किया चक्काजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: बिजली की चपेट में आकर छात्र की मौत, परिजनों ने किया चक्काजाम
Mon, 03 Aug 2026 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Mon, 03 Aug 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
कोरांव। मृतक अहम वर्मा, फ़ाइल फोटो
थाना क्षेत्र के मिश्रपुर गांव में शनिवार रात करीब आठ बजे बिजली की चपेट में आकर कक्षा छह के छात्र की मौत हो गई। परिजन उसे सीएचसी कोरांव ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस दौरान परिजन हंगामा करते हुए चक्काजाम कर दिया।
अहम वर्मा (11) पुत्र उद्रेश वर्मा मिश्रपुर गांव का निवासी था। वह अपने घर से 100 मीटर दूर हरिश्चंद्र वर्मा के घर खेलने गया था। वहां वह बिजली के तार के संपर्क में आ गया और झुलस गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, उसकी मौत मौके पर ही हो चुकी थी। मृतक छात्र अपने दो भाइयों में छोटा था।
रविवार शाम करीब छह बजे छात्र का शव घर पहुंचा। आक्रोशित परिजनों ने कोरांव-ड्रमंडगंज मुख्य मार्ग पर मिश्रपुर गांव के चौराहे पर चक्काजाम कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझा-बुझाकर चक्काजाम खत्म कराया। परिजनों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस के आश्वासन के बाद परिजन दाह संस्कार के लिए राजी हुए। रविवार शाम बढ़वारी कला गांव में बेलन नदी के तट पर छात्र का अंतिम संस्कार किया गया।