फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   studend cried in front of minister

रेलराज्य मंत्री के सामने रो पड़ी दिव्यांग छात्रा

Mon, 28 Mar 2016 02:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 28 Mar 2016 02:37 AM IST
विज्ञापन
studend cried in front of minister
रविवार को शहर में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे केंद्रीय रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा को परीक्षा में शामिल न हो पाने का कारण बताती अभ्यर्थी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए रविवार की शाम इलाहाबाद पहुंचे रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा को एक दिव्यांग छात्रा ने रोक लिया। कीडगंज की रहने वाली माधुरी कुमारी नाम की इस छात्रा ने पहले रेल राज्यमंत्री को एक पत्र दिया। फिर उसके बाद वह वहीं फफक-फफक कर रोने लगी। छात्रा को रोता देख रेलराज्यमंत्री के साथ वहां मौजूद रेलवे अफसर भी हड़बड़ा गए। रोने की वजह पूछी तो मालूम पड़ा कि छात्रा को रेलवे ग्रुप डी की परीक्षा में शामिल होने से रोक लिया गया था। 
विज्ञापन


पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत अपने निजी कार्यक्रम से मनोज सिन्हा रविवार की शाम सात बजे के बाद इलाहाबाद पहुंचे। यहां सिविल लाइंस स्थित एक होटल में पहुंचते ही कीडगंज की छात्रा माधुरी से उनका सामना हो गया। यहां माधुरी ने उन्हें पत्र देकर बताया कि पिछले माह ग्रुप डी की भर्ती परीक्षा के लिए वह जमशेदपुर गई थी, लेकिन वहां उसे परीक्षा में बैठने नहीं दिया गया। उसके आधार कार्ड को वहां फर्जी बता दिया गया। रोती हुई छात्रा की सारी बात सुनने के बाद मनोज सिन्हा उसे आश्वासन देकर चले गए। होटल में ही उन्होंने उत्तर मध्य रेलवे के एजीएम वाईपी सिंह, डीआरएम वीके त्रिपाठी, दिनेश शुक्ला आदि अफसरों एवं भाजपा नगर अध्यक्ष शशि वार्ष्णेय, देवेंद्र मिश्र, मुरारी लाल अग्रवाल, रणजीत सिंह, विकास चंद्र त्रिपाठी, विशाल सिंह,  अभय प्रताप आदि से मुलाकात की।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने डीआरएम से इलाहाबाद से कानपुर के बीच शुरू की गई मेमू ट्रेन के बारे में पूछा। भाजपा नेताओं से उन्होंने संगठन के बारे में पूछताछ करने के अलावा विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने को कहा। कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जाए। भाजपा नगर अध्यक्ष शशि वार्ष्णेय ने बताया कि रेल राज्यमंत्री ने अपने परिचित विजय मित्तल के यहां आयोजित एक कार्यक्रम में भी शिरकत की। इसके अलावा वे एक अन्य जगह भी गए। रात 10.40 बजे वे दुरंतो एक्सप्रेस से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed