फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Strong gale , crash sprinkle mercury , the mercury dropped to four degrees

तेज आंधी, बूंदाबांदी से पारा धड़ाम, चार डिग्री गिरा पारा

Mon, 01 Jun 2015 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 01 Jun 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
Strong gale , crash sprinkle mercury , the mercury dropped to four degrees
आखिरकार पिछले एक माह से आसमान  से आग बरसा रहे सूरज ने सोमवार को थोड़ी राहत मिल गई। पिछले कई दिनों से ठहरी नम पुरवइया ने थोड़ा दबाव का क्या बनाया, मौसम का पूरा ताना बाना ही बदल गया। पहले तो दिन में तमतमा रहे सूरज से हल्की राहत मिली और देर शाम शहर के अलावा गंगापार व यमुनापार इलाके में तेज आंधी के साथ हल्की बूंदाबांदी भी हुई। आंधी के दौरान यमुनापार के माही गांव में भारी भरकम नीम का पेड़ मकान पर गिरने से शिव प्रसाद कुशवाहा नामक बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो र्गई जबकि पत्नी व तीन बच्चों समेत चार लोग बाल बाल बच गए। इसके अलावा गंगापार, यमुनापार में कई इलाकाें पेड़ों के गिरने व यातायात बाधित होने की सूचनाएं रही।
विज्ञापन


मौसम के बदले मिजाज के चलते पिछले कई दिनों 47 डिग्री के आसपास बरकरार पारे ने अचानक चार डिग्री का गोता लगाया। पारे के अचानक गोता लगाने से जहां शहरियों को लू के थपेड़ों से थोड़ी राहत मिली, वही मौसम का मिजाज भी बदला नजर आया। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को अधिकतम तापमान 46.8 डिग्री से घटकर 42.8 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि रात के तापमान में कोई बदलाव नहीं दिखा। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक न्यूनतम तापमान 29.6 डिग्री दर्ज किया जो एक दिन पूर्व 30 डिग्री था। दिन के पारे में गिरावट का असर आर्द्रता पर भी दिखायी पड़ा। दिन में न्यूनतम आर्र्दता 21 फीसदी पर जा पहुंची जिसने लोगोें को गर्मी से हल्की राहत दी। हालांकि रात के तापमान में कोई खास गिरावट न होने से अधिकतम आर्द्रता 51 फीसदी रही। मौसम के इस बदले मिजाज का असर शहरियों पर भी दिखायी पड़ा। पिछले कई दिनों से लू के जबरदस्त थपेड़ों की मार झेल रहे लोगों ने सोमवार को हल्की राहत की सांस ली। हालांकि शहरियों को इस बार की डर सता रहा है कि कहीं ऐसा न हो कि एक बार फिर पारा 45 डिग्री का आंकड़ा पार कर जाए और जबरदस्त गर्मी का सामना करना पड़े।
विज्ञापन



मौसम विज्ञानियों के मुताबिक नम पुरवइया ने एक बार फिर मौसम का तानाबाना बदल कर रख दिया है। पुरवइया हवाओं के दबाव का ही असर रहा कि सोमवार को सुबह से ही बादलों ने डेरा डाल दिया था। लेकिन दोपहर में गर्म पछुवा हवाओं ने बादलों को टिकने नहीं दिया। हालांकि सांय एक बार फिर पुरवइया ने जोर पकड़ा तो आसमान में काले बादलों ने डेरा। लेकिन देर शाम तेज गर्म पछुवा हवाओं ने पूरा माहौल ही बदल दिया। शहर के अलावा जिले के गंगापार, यमुनापार में जबरदस्त आंधी आयी। साथ ही हल्की बूंदाबांदी भी हुई। मौसम विज्ञानी डॉ. एसएस ओझा का कहना है कि नम पुरवइया की आमद ने यह संकेत तो दे ही दिया है कि प्री मानूसन की बारिश जल्द होने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन



नम पुरवइया के साथ पछुवा हवाओं की मजबूती को मौसम विज्ञानी अच्छा संकेत नही मान रहे हैं। मौसम विज्ञानी डॉ. ओझा का कहना है कि जिस तरीके से गंगा के मैदान में नम पुरवइया व गर्म पछुवा हवाओं के बीच नूराकुश्ती जारी है यह अच्छा संकेत नही है। बकौल मौसम विज्ञानी डॉ. ओझा अब जबकि नम पुरवइया ने डेरा डाल दिया है तो पछुवा हवाओं को कमजोर होना चाहिए था। ताकि मानसून के लिए अच्छा माहौल बनता है। लेकिन जिस तरीके से पछुवा हवाएं हावी हैं इसने मानसून के दौरान कम बारिश का भी संकेत दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed