फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   strike on murder

डॉक्टरों का उपवास चेतावनी के साथ समाप्त

Mon, 23 Jan 2017 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद Updated Mon, 23 Jan 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
strike on murder
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
जीवन ज्योति अस्पताल के निदेशक डॉ. एके बंसल की हत्या के विरोध में इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन (एएमए) के पदाधिकारियों का उपवास सत्याग्रह रविवार को भी जारी रहा। स्टेनली रोड स्थित एएमए कार्यालय पर चल रहे प्रदर्शन में डॉक्टरों ने आक्रोश जताया और चेतावनी दी कि हत्याराें की गिरफ्तारी नहीं होगी तो उनका आंदोलन आगे भी होगा। उपवास पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष डॉ. अशोक अग्रवाल और एएमए अध्यक्ष डॉ. आलोक मिश्रा, डॉ. आशुतोष गुप्ता बैठे थे। दोपहर 12 बजे उत्तर प्रदेश मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. विनय गुप्ता, सचिव डॉ. राजेश सिंह ने पहुंचकर उपवास समाप्त करवाया।
विज्ञापन


इस दौरान आयोजित सभा में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विनय गुप्ता ने घटना की निंदा की और 12 जनवरी के बाद हुए आंदोलन का जिक्र किया। पुलिस द्वारा की जा रही जांच पर भी सवाल खड़े किए। कहा कि पुलिस साइंटिफिक तरीके से जांच नहीं कर रही है। घटना के 24 घंटे बाद डॉ. बंसल का मोबाइल जब्त किया गया जबकि ऐसी घटनाओं में मोबाइल को तुरंत जब्त कर लिया जाता है।
विज्ञापन


साथ ही घटनास्थल को तुुरंत ही सील कर दिया जाता है लेकिन पुलिस ने ऐसा नहीं किया। कहा कि इस घटना से चिकित्सक समुदाय भयभीत है। वह अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहा है। उन्होंने बताया कि जब तक हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती, चिकित्सकों का उपवास सत्याग्रह होता रहेगा। उन्होंने डॉ. बंसल के परिवारजनों के साथ सभी चिकित्सकों की सुरक्षा मुहैया कराने और घटना की सीबीआई जांच कराने की मांग की। कहा कि 15 दिनों के अंदर मामले का खुलासा नहीं होता तो मेडिकल एसोसिएशन हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर व्यापार मंडल के विजय अरोरा, राना चावला, इलाहाबाद टीचर एसोसिएशन अध्यक्ष प्रो. आरएस दूबे, एएमए सचिव डॉ. त्रिभुवन सिंह, डॉ. अरुण कुमार, डॉ. नीरज मौहिले, डॉ. बीके मिश्रा, डॉ. अनूप चौहान, डॉ. सुजीत सिंह, डॉ. शार्दूल सिंह, डॉ. पीयूष दीक्षित, डॉ. अमित गुप्ता, डॉ. बीबी अग्रवाल, डॉ. अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed