फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Strike of accountants, solidarity visible

लेखपालों की हड़ताल, दिखाई एकजुटता

Wed, 18 Dec 2019 01:00 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
Strike of accountants, solidarity visible
Strike of accountants, solidarity visible - फोटो : CITY DESK
प्रयागराज। आठ दिन से हड़ताल कर रहे लेखपालों ने मंगलवार को भी एकजुटता दिखाई। कलक्ट्रेट परिसर में जुटे लेखपालों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और वादाखिलाफी का आरोप लगाया। हड़ताल में शामिल लेखपालों पर एस्मा के तहत कार्रवाई के आदेश को लेकर भी उनमें नाराजगी रही। उधर, हड़ताल की वजह से तहसीलों का काम बुरी तरह से प्रभावित हो गया है। साथ ही विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों की पहचान का काम भी प्रभावित हो गया है।
विज्ञापन

वेतन संशोधन, यात्रा भत्ता में बढ़ोतरी समेत आठ सूत्रीय मांग को लेकर लेखपाल लंबे समय से आंदोलनरत हैं। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के बैनर तले जुटे लेखपालों का कहना था कि उनकी मांग माने जाने का आश्वासन दिया गया था लेकिन आदेश जारी नहीं हुआ। उलटे सरकार ने कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रांतीय अध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई पर उन्होंने नाराजगी जताई तथा मुखर आंदोलन की घोषणा की। जिलाध्यक्ष राजकुमार सागर का कहना था कि राजस्व निरीक्षक, संग्रह अमीन आदि संघों के समर्थन से आंदोलन को और तेज होगा। कवि बिहारी लाल अंबर ने भी आंदोलन का समर्थन किया। हड़ताल में राकेश यादव, अवनीश पांडेय, विवेकानंद, अनूप श्रीवास्तव, राजेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।

Strike of accountants, solidarity visible

Strike of accountants, solidarity visible- फोटो : CITY DESK

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed