फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Strictly not have to stand in the parking lot vehicle

पार्किंग में वाहन न खड़ा करने के लिए हो सख्ती

Tue, 05 Apr 2016 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 05 Apr 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
Strictly not have to stand in the parking lot vehicle
वाहन क्ष‌तिग्र्सत - फोटो : अमर उजाला
सिविल लाइंस में ज्यादा बड़ी इमारतों में पार्किंग स्थल होने के बावजूद गाड़ियां सड़क, रोड पटरी पर खड़ी हो रही हैं। इस समस्या का समाधान बिना बल प्रयोग के संभव नहीं है और यह काम ट्रैफिक पुलिस को करना है। पिछले दिनों एडीए बोर्ड बैठक में भी इस पर चर्चा हुई। वैसे एडीए पूर्व में ऐसे भवनों को नोटिस भी जारी कर चुका है लेकिन ट्रैफिक पुलिस की ओर से सख्ती न होने के कारण सिविल लाइंस में जाम की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है।
विज्ञापन


सिविल लाइंस में महात्मा गांधी मार्ग पर पैलेस सिनेमा के बगल में स्थित एनपी आर्केट्स, बिग बाजार के सामने स्थित शिव महिला कॉम्प्लेक्स, काफी हाउस के सामने एक होटल में पार्क़िग नहीं है। एनपी आर्केट्स और शिव महिला में पार्किंग न होने के कारण एडीए ने चार-चार दुकानें सील भी की हैं। इनको छोड़ दे तो ज्यादातर बड़ी व्यावसायिक इमारतों में पार्किंग स्थल हैं लेकिन यहां खरीदारी करने आने वाले लोग अपने वाहनों को पार्किंग के बजाए रोड पटरी या सड़क पर ही खड़ा करते हैं। सबसे खराब स्थिति सुभाष चौराहा पर स्थित वाणिज्य कर कार्यालय की बिल्डिंग के सामने, सरदार पटेल मार्ग पर विनायक सिटी सेंटर, मैक टॉवर, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक के सामने, एमजी मार्ग पर अटलांटिस मॉल और शिव महिमा कॉम्प्लेक्स के सामने है।

विज्ञापन


यहां वाहन लेकर आने वाले लोग उसे इन व्यावसायिक इमारतों के बाहर सड़क और पटरी पर ही खड़ा करते हैं, जबकि विनायक सिटी सेंटर, अटलांटिस मॉल, मैक टॉवर समेत अन्य इमारतों में बेसमेंट पार्किंग है। एडीए की ओर से नोटिस जारी होने के बाद ज्यादातर इमारतों में पार्किंग खुल भी गई है लेकिन उसमें वाहन नहीं खड़े हो रहे। एडीए बोर्ड की बैठक में यह मामला उठा तो कहा गया कि बिना बल प्रयोग के वाहन पार्किंग में नहीं खड़े होंगे। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस सख्ती करे और दिल्ली, लखनऊ की भांति सड़क, पटरी पर खड़े होने वाले वाहनों को क्रेन से उठाकर सीज करे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed