फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Strict action is taken against those who organize elections

चुनाव में बवाल करने वालों पर करें सख्त कार्रवाई

Mon, 08 Apr 2019 01:31 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 08 Apr 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
Strict action is taken against those who organize elections
चुनाव आयोग, उत्तर प्रदेश - फोटो : facebook
लोकसभा चुनाव की तैयारियों की जानकारी लेने आए आईजी मोहित अग्रवाल ने ढीले थानेदारों के पेच कसे। सीओ को भी लगातार पर्यवेक्षण करने का फरमान सुनाया। असलहों को जमा कराने की जानकारी ली। मनमाने तरीके से लोगों को चुनाव में पाबंद करने की कार्रवाई पर गहरी नाराजगी जताते हुए कहा कि चुनाव के दौरान बवाली किसी भी कीमत पर बाहर नहीं दिखने चाहिए। 
विज्ञापन


आईजी जोन प्रयागराज मोहित अग्रवाल रविवार की शाम पुलिस लाइन पहुंचे। उन्होंने थानेदारों समेत पुलिस अधिकारियों के साथ अपराध समीक्षा के अलावा लोकसभा चुनाव को लेकर बातचीत की। इस दौरान असलहे कम जमा होने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन


मातहतों द्वारा चुनाव में शांतिभंग की आशंका में होने वाली मनमानी कार्रवाई पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि जो लोग सियासी दलों से जुड़े हों या ऐसे लोगों से बवाल की उम्मीद हो, उन्हीं लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। लगातार थानेदारों की कार्रवाई का सीओ पर्यवेक्षण करें। असलहों व मादक पदार्थ बेचने वालों के खिलाफ हुई कार्रवाई से आईजी खुश नजर आए। इस मौके पर एसपी एस आनंद, एएसपी पूर्वी अवनीश मिश्र, एएसपी पश्चिमी शिवाजी शुक्ला समेत अन्य पुलिस अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में तैनात पुलिसकर्मी प्रथम चरण का चुनाव कराने के लिए रविवार को यहां से रवाना हो गए। लोकसभा चुनाव में जिले में तैनात पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। अर्द्धसैनिक बलों के साथ ही फोर्स चुनाव कराने के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed