फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Street lights on the highway have been gathering dust for six months.

Prayagraj News: छह माह से धूल फांक रही हाईवे पर लगी स्ट्रीट लाइट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Street lights on the highway have been gathering dust for six months.
ॉ। प्रयागराज-प्रतापगढ़ हाईवे पर स्थित मऊआइमा चौराहे की स्ट्रीट लाइट छह महीने से खराब है। अंधेरे के चलते आये दिन लोग दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। ग्रामीणों ने कई बार टोल फ्री नंबर पर भी शिकायत दर्ज कराई लेकिन समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन

प्रयागराज-प्रतापगढ़ राजमार्ग को पांच वर्ष पूर्व शिवगढ़ से घोपिया मऊ तक फोरलेन किया गया था। जीआर इंफ्रा प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड को इसकी जिम्मेदारी दी गई। चौड़ीकरण के बाद प्रमुख चौराहों पर स्ट्रीट लाइट लगाई गई। फोरलेन बनने के बाद कुछ दिनों तक तो मुख्य चौराहों व बाजारों में लगाई गई स्ट्रीट लाइट जली लेकिन कुछ ही दिनों जगमगहट बंद हो गई।
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था की लापरवाही से अधिकांश स्थानों पर लगाई गई स्ट्रीट लाइटें खराब होने लगी। लोगों का कहना है कि मऊआइमा चौराहे पर लगी स्ट्रीट लाइट छह महीने से खराब पड़ी हैं। जिस वजह से बाजार में शाम को अंधेरा छा जाता है। इसके अलावा सड़कों पर आवारा मवेशियों का जमावड़ा लग जाता है। जो हादसे को दावत देता है। स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर समस्या के समाधान कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोले ग्रामीण

क्षेत्र के लोगों का रोजाना बाजार में आवागमन होता है। लाइट नहीं जलने से काफी परेशानी होती है। रात के वक्त अक्सर हादसे होते रहते हैं। अगर रोशनी रहेगी तो लोगों को आवागमन सहूलियत होगी। - चंद्रसेन यादव,ग्राम प्रधान

पिछले छह माह से पूरा चौराहा अंधेरे में डूबा हुआ है। अंधेरा होने से व्यापारियों का कारोबार प्रभावित हो रहा है। अंधेरा होने की वजह से खरीदार शाम को खरीदारी करने से हिचकते हैं। - दीपक मिश्रा


प्रमुख चौराहे पर स्ट्रीट लाइट न जलने से आए दिन बाइक सवार बेसहारा मवेशियों के टकरा कर चोटिल होते रहते हैं। शिकायत के बाद भी प्रशासन उदासीन बना है। - ऋषि प्रजापति बीडीसी

सड़क बनाने वाली कार्यदायी संस्था ही स्ट्रीट लाइट की देखरेख करती है। तमाम शिकायतों के बाद भी इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। तारकेश्वर मौर्य- शिक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed