फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Stray dogs bite and injure 22 people

Prayagraj News: लावारिस कुत्ते ने 22 लोगों को काटकर किया घायल

Tue, 20 Jan 2026 02:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Tue, 20 Jan 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Stray dogs bite and injure 22 people
क्षेत्र में लावारिस कुत्ते लोगों के लिए खतरा बनते जा रहे हैं। सोमवार को नगर पंचायत शंकरगढ़ के लाइनपार इलाके में एक लावारिस कुत्ते ने महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों समेत 22 लोगों को काटकर घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। कुत्ते के हमले में घायल सभी लोगों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शंकरगढ़ पहुंचाया गया।
विज्ञापन

सीएचसी में तैनात चिकित्सकों की ओर से घायलों को प्राथमिक उपचार देने के साथ एंटी रेबीज वैक्सीन लगाई गई। वहीं गंभीर रूप से कुछ लोगों को तेज बहादुर सप्रू (बेली) अस्पताल के लिए रेफर किया गया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि लावारिस कुत्तों की समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। नागरिकों ने नगर पंचायत प्रशासन से लावारिस कुत्तों को पकड़ने और स्थायी समाधान की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेफर किए गए लोगों में मुरलीधर (58) निवासी रेही, रोहित (25) भडिवार, सुधांशु (26) शिवराजपुर, शिवनाथ (19) शंकरगढ़, मुन्नी देवी (50) मोदीनगर, मीरा केसरवानी (45), विनोद (40), साधना (30) गदामार, दयावती (55), निशा (40), रोहित (20) चंदवा, अमित (27), श्लोक (8) कढार, राममिलन (60) कढार, रानी केसरवानी (41), सुशील (55) हिनौती पांडे, सुदीप (18) तालापार, राधा (20), बकरीदन (26), लक्ष्मी (65), रोशनी (30) और शिवपूजन (21) हैं।

इधर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डाॅ. अभिषेक सिंह ने बताया कि कुत्ते के काटने से घायलों को एंटी रेबीज वैक्सीन का टीका लगाया गया है।
जो मरीज सेवर बाइट (अधिक घायल) के थे, उन्हें एंटी रेबीज वैक्सीन की आवश्यकता होती है। एंटी रेबीज वैक्सीन जिला अस्पताल में उपलब्ध होता है। सेवर बाइट घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed