फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Storm and rain disrupt power supply; 75 villages plunged into darkness.

Prayagraj News: आंधी-बारिश ने बिगाड़ी बिजली व्यवस्था, 75 गांवों में अंधेरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Storm and rain disrupt power supply; 75 villages plunged into darkness.
आंधी-बारिश के बाद बिजली आपूर्ति बाधित होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब 10 घंटे तक आपूर्ति बहाल न होने से लोगों की दिनचर्या प्रभावित रही। लाइन में फाॅल्ट आने से विद्युत केंद्र करनाईपुर से जुड़े करीब 75 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बहरिया के तेजपुर, बसरही, गमरहटा, सातनपुर, भवानापुर, करनाईपुर, छाता, चमरुपुर, कटनई, दादूपुर और मुबारक समेत कई गांव अंधेरे में डूबे रहे। स्थानीय समर यादव, प्रेमसागर, संदीप कुमार और संजीव कुमार ने बताया कि बिजली न रहने से मोबाइल चार्ज करने, पानी की मोटर चलाने और रोजमर्रा के काम निपटाने में दिक्कत हुई। कई घरों में पानी की किल्लत भी बनी रही। ग्रामीणों के अनुसार आंधी-बारिश के दौरान क्षेत्र की बिजली व्यवस्था अक्सर प्रभावित हो जाती है। फाॅल्ट होने के बाद आपूर्ति बहाल करने में घंटों लग जाते हैं। ग्रामीणों ने बारिश से पहले बिजली लाइनों की जांच और जरूरी रखरखाव कराने की मांग की है। साथ ही फाल्ट जल्द दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल करने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed