{"_id":"66cb208e488084bef30871ec","slug":"stoppage-of-trains-started-at-rambagh-station-after-60-days-number-four-loop-line-converted-into-main-2024-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : रामबाग स्टेशन पर 60 दिन बाद शुरू हुआ ट्रेनों का ठहराव, चार नंबर लूप लाइन मेन में तब्दील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : रामबाग स्टेशन पर 60 दिन बाद शुरू हुआ ट्रेनों का ठहराव, चार नंबर लूप लाइन मेन में तब्दील
Sun, 25 Aug 2024 05:46 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 25 Aug 2024 05:46 PM IST
सार
प्रयागराज रामबाग से प्रयागराज जंक्शन तक दोहरीकरण के लिए रामबाग स्टेशन की लूप लाइन नंबर चार को मेन लाइन में तब्दील करने एवं एक नए प्लेटफॉर्म का निर्माण करने के लिए यहां रेल विकास निगम लिमिटेड ने 75 दिन का ब्लॉक मांगा था।
विज्ञापन
रामबाग प्रयागराज।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
प्रयागराज रामबाग स्टेशन पर 60 दिन के बाद यात्री ट्रेनों का ठहराव शुरू हो गया। महाकुंभ को लेकर यहां रेलवे की आधारभूत संरचना सुधारने के लिए रेलवे ने ब्लाॅक लिया था। काम पूरा होने के बाद यहां शनिवार शाम को सबसे पहले लिच्छवी एक्सप्रेस के रूप में पहली ट्रेन का ठहराव हुआ। रेलवे अफसरों ने बताया कि चौरीचौरा एक्सप्रेस समेत जिन ट्रेनों का ठहराव निरस्त किया गया था वह अब रामबाग में शुरू हो गया है।
विज्ञापन
प्रयागराज रामबाग से प्रयागराज जंक्शन तक दोहरीकरण के लिए रामबाग स्टेशन की लूप लाइन नंबर चार को मेन लाइन में तब्दील करने एवं एक नए प्लेटफॉर्म का निर्माण करने के लिए यहां रेल विकास निगम लिमिटेड ने 75 दिन का ब्लॉक मांगा था। बाद में उसे 45 दिन की मंजूरी मिली। इसे 15 दिन के लिए और बढ़ा दिया गया। फिलहाल, यहां अब काम पूरा कर लिया गया है। अब जंक्शन पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग का कार्य होना है। यह पूरा होते ही रामबाग स्टेशन की चार नंबर लूप लाइन जो मेन लाइन में तब्दील की गई है। उससे 120 की अधिकतम स्पीड से ट्रेन चलाई जा सकेगी।
विज्ञापन
आरवीएनएल के महाप्रबंधक वीके अग्रवाल ने बताया कि यहां नई लाइन बिछाने के लिए दो हजार ट्रैक्टर मिट्टी निकाली गई। बाद में मेन लाइन का मेटेरियल डाला गया। यहां एक प्लेटफॉर्म का भी निर्माण किया गया। उसमें तीन शेड लगाए गए हैं। एक फुट ओवरब्रिज का भी विस्तार किया गया। साथ ही एक अन्य फुट ओवरब्रिज पर दिव्यांगजनों की सहूलियत के लिए रैंप बनाने का कार्य अब चल रहा है। उन्होंने बताया कि नई लाइन में पहले इंजन का ट्रायल किया गया, उसके बाद लिच्छवी एक्सप्रेस सबसे पहले गुजरी।
विज्ञापन