फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Stones pelted on revenue team that came for measurement, two detained

प्रयागराज : पैमाइश करने पहुंची राजस्व टीम पर पथराव, दो हिरासत में, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

Mon, 04 Dec 2023 04:50 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 04 Dec 2023 04:50 PM IST
सार

शिवपुर में लवकुश एवं राजेश्वर मिश्र के बीच जमीन का विवाद चला आ रहा था। राजेश्वर मिश्र के प्रार्थना पत्र पर एसडीएम द्वारा गठित राजस्व टीम एवं पुलिस सोमवार को मौके पर सीमांकन करने पहुंची। आरोप है कि राजकुमार पक्ष के लोग जिसमें अधिकतर महिलाएं थीं, ईंट पत्थर फेंकने लगीं।

विज्ञापन
Stones pelted on revenue team that came for measurement, two detained
फाफामऊ के शिवपुर में सड़क पर ईंट फेंककर किया चक्काजाम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

फाफामऊ थाना क्षेत्र के शिवपुर में भूमि का सीमांकन करने पहुंची राजस्व और पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। एक पक्ष की ओर से ईंट और पत्थर चलाए गए। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया। 

विज्ञापन


शिवपुर में लवकुश एवं राजेश्वर मिश्र के बीच जमीन का विवाद चला आ रहा था। राजेश्वर मिश्र के प्रार्थना पत्र पर एसडीएम द्वारा गठित राजस्व टीम एवं पुलिस सोमवार को मौके पर सीमांकन करने पहुंची। आरोप है कि राजकुमार पक्ष के लोग जिसमें अधिकतर महिलाएं थीं, ईंट पत्थर फेंकने लगीं। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया। इसका विरोध करते हुए सड़क पर ईंट पत्थर फेंक कर जाम लगा दिया गया।
विज्ञापन


एसीपी थरवई जंग बहादुर यादव का कहना है कि हमले की बात गलत है। कुछ महिलाओं ने ईंट पत्थर चलाते हुए रोड जाम करने की कोशिश की। दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। मुकदमा लिखाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed