फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   stone on police vandalism in vihicles to follow lockdown

लॉकडाउन का पालन कराने गई पुलिस पर पथराव, पुलिस की जीप क्षतिग्रस्त

Tue, 21 Apr 2020 12:33 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
stone on police vandalism in vihicles to follow lockdown
कोहड़ौर कस्बे में लॉकडाउन का पालन कराने गई मेजा पुलिस पर कारोबारियों ने पथराव कर दिया। पुलिस के जवान बाल-बाल बच गए। पुलिस ने किराना कारोबारी सहित आधा दर्जन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की है।
विज्ञापन

मेजा थाने के उप निरीक्षक कुमार शंकरम ने बताया कि कोंहड़ार कस्बे में भोला सोनी की किराना की दुकान है। रविवार रात में सूचना मिली कि भोला सोनी दुकान खोलकर दर्जनों की तादाद में ग्राहकों को एकत्रित कर सामान की बिक्री कर रहा है। लॉक डाउन का पालन नहीं कर रहा है। मौके पर जाकर उसे लॉक डाउन का पालन करने को कहा गया तो वह आग बबूला हो गया। आरोप है कि इस बीच भोला सोनी अपने परिजनों और कई व्यापारियों के साथ मिलकर ईंट-पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। किसी तरह जीप में बैठकर जान बचाई गई। इस बीच ईंट-पत्थर फेंके जाने से पुलिस की जीप क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने भोला सोनी, उसकी पत्नी उर्मिला देवी, बेटे कप्तान, कल्लू, जितेंद्र सोनी, पंचू सोनी, मटर सोनी सहित आधा दर्जन अज्ञात कारोबारियों के खिलाफ आईपीसी की दफा 188, 269, 353, 427, 507 के तहत एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई में जुटी हुई है।
विज्ञापन

लॉक डाउन का पालन न करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अगर, किसी ने इस बीच पुलिस से उदंडता करने की कोशिश की तो उसे किसी भी सूरत में बख्सा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवीन नायक, सीओ, मेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed