फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   CoronaVirus Cases in Prayagraj News: Stirred after two positives are found in the girl's home

बालिका गृह में भी दो के पॉजिटिव पाए जाने से हड़कंप

Fri, 03 Jul 2020 12:15 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 03 Jul 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
CoronaVirus Cases in Prayagraj News: Stirred after two positives are found in the girl's home
कोरोना जांच रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
राजकीय बालिका गृह की दो बालिकाओं के पॉजिटिव पाए जाने के बाद हड़कंप मच गया है। मुश्किल यह कि वहां संक्रमण कैसे पहुंचा इसकी कोई जानकारी नहीं हो पा रही है। इससे कई तरह के सवाल खड़े हो गए हैं। हालांकि, राहत की बात इतनी जरूर है कि  सभी अंतवासियों और स्टाफ की जांच कराई गई है। दो बालिकाओं को छोड़कर अन्य सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
विज्ञापन


कानपुर के बालिका गृह की अंत:वासियों के कोविड-19 का पॉजिटिव पाए जाने के बाद यहां भी सभी का टेस्ट कराने का निर्णय लिया गया। यहां खुल्दाबाद स्थित परिसर में महिला, बालिका, शिशु गृह के अलावा बाल संप्रेक्षण गृह भी है। इनमें रहने वाले सभी अंत:वासियों के साथ स्टाफ की भी जांच कराई गई। डीपीओ पंकज मिश्रा ने बताया कि 659 नमूने 28 जून को लिए गए थे।
विज्ञापन


इनमें दो बालिकाओं की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अन्य रिपोर्ट नेगेटिव हैं। उन्होंने बताया कि दोनों बालिकाएं 2018 से यहां रह रही हैं। इनमें संक्रमण का कोई लक्षण नहीं था। दोनों बालिकाओं को कोटवां एल-1 अस्पताल में भर्ती किया गया है। चिकित्सा विभाग की ओर से पूरे भवन को सैनिटाइज कराया गया है। दोनों बालिकाओं के कमरे सील कर दिए गए हैं। पंकज ने बताया कि अन्य सभी की रिपोर्ट नेगेटिव है। इसलिए अन्य सभी यहीं हैं लेकिन एक सप्ताह बाद फिर से सभी की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीपीओ का कहना है कि परिसर में स्टाफ के अलावा किसी अन्य का प्रवेश प्रतिबंधित है। इन दिनों महिलाओं और बालिकाओं का प्रशिक्षण कार्यक्रम भी बंद है। स्टाफ आता जाता है लेकिन सभी की रिपोर्ट नेगेटिव है। ऐसे में दोनों बालिकाओं में कैसे संक्रमण कैसे पहुंचा इसे देखा जा रहा है। डीपीओ ने बताया कि जिले में एनजीओ की मदद से भी चार बालिका एवं बाल गृह संचालित किए जा रहे हैं। उनके अंत:वासियों की भी जांच कराई गई है। सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed