फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Still did not get appointment in the exam

परीक्षा में पास फिर भी नहीं मिली नियुक्ति

Thu, 16 Jan 2020 07:45 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 07:45 PM IST
विज्ञापन
Still did not get appointment in the exam
Still did not get appointment in the exam
परीक्षा में पास फिर भी नहीं मिली नियुक्ति
विज्ञापन

हाईकोर्ट ने पुलिस भर्ती बोर्ड से मांगी जानकारी
प्रयागराज। शारीरिक दक्षता परीक्षा, मेडिकल और दस्तावेजों के सत्यापन के बाद भी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2013 के तमाम अभ्यर्थियों को आज तक निुयक्तिपत्र जारी नहीं किया गया है। इसे लेकर अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट में गुहार लगाई है। उनकी याचिका पर हाईकोर्ट ने पुलिस भर्ती बोर्ड और राज्य सरकार से जानकारी मांगी है। चंजीत यादव और 16 अन्य की याचिका पर न्यायमूर्ति जेजे मुनीर सुनवाई कर रहे हैं। याचिका पर 23 जनवरी को अगली सुनवाई होगी ।

याचीगण का कहना है कि पुलिस भर्ती 2013 में वह लोग शारीरिक दक्षता एवं चिकित्सीय परीक्षा में सफल हुए। इसके बाद दस्तावेजों का सत्यापन भी हो गया, मगर आज तक उनको नियुक्तिपत्र जारी नहीं किया गया। पुलिस भर्ती इसका कोई कारण भी नहीं बता रहा है, पर कोर्ट ने बोर्ड को 10 दिन के भीतर इस संबंध में जानकारी देने के लिए कहा है कि किन कारणों से याचीगण को नियुक्तिपत्र नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed