फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नकल कराने वाले गिरोह का एसटीएफ प्रयागराज ने किया भंडाफोड़

Thu, 27 Feb 2020 06:24 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 27 Feb 2020 06:24 PM IST
विज्ञापन
STF Prayagraj busted for cheating Giroh
prayagraj news - फोटो : prayagraj

एसटीएफ ने यूपी बोर्ड परीक्षा में रुपये लेकर कॉपियां लिखवाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। कौशाम्बी के वलेहपुर में पकड़े जाने के दौरान तीनों आरोपियों के कब्जे से 31 लिखी हुईं कॉपियां व अन्य सामान भी बरामद हुए। खेल में लिप्त गिरोह के सरगना समेत तीन लोगों की तलाश जारी है। 

STF Prayagraj busted for cheating Giroh
यूपी बोर्ड - फोटो : अमर उजाला

बृहस्पतिवार को एसटीएफ स्थानीय इकाई के एएसपी नीरज कुमार पांडेय ने बताया कि कौशाम्बी के पिपरी स्थित कुछ जगहों पर कॉपियां परीक्षा केंद्र से बाहर लिखवाए जाने की सूचना मिली थी। इसी क्रम में 26 फरवरी को इंटरमीडिएट की अंग्रेजी परीक्षा के दौरान इंस्पेक्टर अतुल कुमार सिंह के नेतृत्व में एक टीम ने वलेहपुर रोड के किनारे स्थित सागौन के बाग में छापा मारा। वहां मिले तीन लोगों की तलाशी ली गई तो उनके कब्जे से 31 लिखी हुईं कॉपियां मिलीं।

STF Prayagraj busted for cheating Giroh
UP board result - फोटो : Social Media

इनमें से 10 यूडी मेमोरियल कॉलेज असरावल कला व शेष 21 बचई सिंह सिंगरौर इंटर कॉलेज केंद्र की थीं। पूछताछ मेें पता चला कि तीनों रुपये लेकर बोर्ड परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह के सदस्य हैं, जिस पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। इनके कब्जे से तीन मोबाइल, आधार, पैन, 11340 रुपये व व्हाट्सएप चैट के 13 स्क्रीन शॉट भी मिले, जिनमें नकल के लिए रुपये के लेनदेन के संबंध में बातें हुई थीं। तीनों ने अपना नाम युवराज सिंह यादव निवासी तियरा पिपरी, राजन बाबू सिंह निवासी चंद्रसेन व प्रदीप कुमार उर्फ पप्पू पाल निवासी रेहड़ा, चरवा बताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
STF Prayagraj busted for cheating Giroh
सेंटर के बाहर लिखी जा रहीं बी कापियां - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कॉलेज प्रबंधक समेत तीन की तलाश

पूछताछ में तीनों आरोपियों ने बताया कि गिरोह का सरगना पिपरी, तियारा निवासी भगंदर उर्फ लाला यादव है। वह यूडी मेमोरियल कॉलेज के प्रबंधक केके मिश्रा व बचई सिंह सिंगरौर कॉलेज के प्रबंधक के भाई सिद्धार्थ सिंह उर्फ ननका के लिए काम करता है। दोनों लाला के जरिए परीक्षार्थियों से कॉपियां लिखवाने के एवज में 35 हजार रुपये लेते हैं। इसमें से युवराज को 10, जबकि अन्य दोनों को पांच-पांच हजार रुपये मिलते थे। एसटीएफ ने बताया कि लाला, केके व सिद्धार्थ की तलाश की जा रही है। 

किसका क्या था काम


सिद्धार्थ- युवराज के मोबाइल पर व्हाट्सएप पर प्रश्नपत्र भेजना। 
युवराज- व्हाट्सएप से प्रश्नपत्र सॉल्वरों तक पहुंचाना। 
प्रदीप उर्फ पप्पू व राजन- लिखी हुई कॉपियां लाला व सिद्धार्थ तक पहुंचाना। 
भगंदर उर्फ लाला- सॉल्वरों व गिरोह के सदस्यों से सेटिंग, रुपये लेना। 
केके मिश्रा- परीक्षार्थियों को नकल कराने के लिए डील करना। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed