फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   STF arrested a person with a bounty of Rs 50,000 from Jhajjar, the accused was absconding since 2023

Prayagraj : 50 हजार के इनामी को एसटीएफ ने झज्जर से पकड़ा, वर्ष 2023 से फरार चल रहा था आरोपी

Fri, 04 Jul 2025 03:04 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 04 Jul 2025 03:04 PM IST
सार

मादक पदार्थों की तस्करी करने के मामले में फरार चल रहे 50 हजार के इनामी मनीष को एसटीएफ ने हरियाणा के झज्जर थाना सिटी बहादुरगढ़ गांव डालयान पन्ना से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर बांदा जिले के बबेरू थाने में गैंगस्टर समेत अन्य मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन
STF arrested a person with a bounty of Rs 50,000 from Jhajjar, the accused was absconding since 2023
मादक पदार्थों की तस्करी करने वाला गिरफ्तार। - फोटो : stock.adobe

विस्तार

मादक पदार्थों की तस्करी करने के मामले में फरार चल रहे 50 हजार के इनामी मनीष को एसटीएफ ने हरियाणा के झज्जर थाना सिटी बहादुरगढ़ गांव डालयान पन्ना से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर बांदा जिले के बबेरू थाने में गैंगस्टर समेत अन्य मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन

एसटीएफ प्रयागराज यूनिट के पुलिस उपाधीक्षक शैलेश प्रताप सिंह ने बताया कि गिरफ्तार इनामी तस्कर जटवारा मोहल्ला पांच पाना बड़ा गुरुद्वारा बहादुरगढ़ सिटी में रहता था। इसके खिलाफ बांदा जनपद के बबेरू थाने में वर्ष 2023 में मादक पदार्थों की तस्करी का मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद से आरोपी फरार चल रहा था।

विज्ञापन

गिरफ्तारी के लिए 50 हजार का इनाम घोषित किया गया था। प्रयागराज यूनिट के प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश राय के नेतृत्व ने बृहस्पतिवार को मुखबिर की सूचना पर इनामी को झज्जर से गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेशकर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed