फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Steno and his sister, residents of Soraon, were stabbed to death in Gujarat; their bodies will arrive today.

Prayagraj News : सोरांव के रहने वाले स्टेनों व उनकी बहन की गुजरात में चाकू गोदकर हत्या, आज दोनों का आएगा शव

Fri, 10 Oct 2025 07:38 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 10 Oct 2025 07:38 PM IST
सार

सोरांव थाना क्षेत्र के बढ़ैया गांव निवासी स्टेनो निश्चय कश्यप व उनकी बहन ममता की गुजरात के सूरत में बहनोई ने चाकू से गोद कर हत्या दी। यही नहीं, बीच-बचाव करने आई सास पर भी चाकू से हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।

विज्ञापन
Steno and his sister, residents of Soraon, were stabbed to death in Gujarat; their bodies will arrive today.
स्टेनो और उनकी बहन। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सोरांव थाना क्षेत्र के बढ़ैया गांव निवासी स्टेनो निश्चय कश्यप व उनकी बहन ममता की गुजरात के सूरत में बहनोई ने चाकू से गोद कर हत्या दी। यही नहीं, बीच-बचाव करने आई सास पर भी चाकू से हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। पुलिस ने मामले की जानकारी घर में दी तो परिजनों में कोहरा मच गया है। एंबुलेंस से दोनों शव गुजरात से सोरांव के लिए निकल चुका है। शनिवार सुबह तक भाई-बहन का शव आ जाएगा।

विज्ञापन

बढ़ैया गांव निवासी किसान अशोक कुमार हंडिया के टेला गांव के रहने दामाद संदीप गौड़ गुजरात के सूरत शहर में परिवार के साथ रहकर नौकरी करते हैं। अशोक कुमार के बड़े बेटे निश्चय कश्यप (24) की अगले महीने में शादी होने वाली थी। निश्चय की शादी का कपड़ा लेने के लिए अशोक कुमार की पत्नी शकुंतला देवी, बेटी ममता देवी (22) भाई निश्चय के साथ सूरत गुजरात अपने बहनोई के पास गए थे। अशोक कुमार ने बताया कि बुधवार को किसी बात को लेकर निश्चय का अपने बहनोई संदीप गौड़ से विवाद हो गया।

विज्ञापन


आक्रोशित संदीप ने चाकू से अपने साले निश्चय व साली ममता पर हमला कर दिया। बेरहमी से बेटा बेटी पर चाकू से हमला देख शकुंतला बीच-बचाव करने पहुंच गई। संदीप गौड़ ने अपनी सास शकुंतला पर भी चाकू से वार कर दिया। तीनों लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गए। संदीप अपने कमरे से फरार हो गया। आनन फानन में इलाज के लिए तीनों को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने निश्चय और ममता को मृत घोषित कर दिया। वहीं, शकुंतला की हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में मचा कोहराम

परिजनों ने बताया कि निश्चय कश्यप गुवाहाटी में स्टेनो था। निश्चय एवं ममता के मौत की सूचना छोटे दामाद राहुल ने फोन से सोरांव अशोक कुमार के पास दिया तो कोहराम मच गया। दोनों का पोस्टमार्टम के बाद शव एंबुलेंस के द्वारा सूरत से सोरांव के लिए निकल चुके हैं। बहनोई ने अपने सगे साले एवं साली की चाकू से गोद कर हत्या करने का मामला पूरे गांव में गूंज रहा है। निश्चय कश्यप की शादी से पहले उसकी मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed