फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Stay on proceedings of the lawsuit filed regarding a real estate investment dispute.

Prayagraj News: रियल एस्टेट में निवेश के विवाद पर दर्ज मुकदमे की कार्यवाही पर रोक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
Stay on proceedings of the lawsuit filed regarding a real estate investment dispute.
विज्ञापन

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रियल एस्टेट कारोबार में निवेश की रकम को लेकर दर्ज मुकदमे में आरोपियों को राहत देते हुए आपराधिक कार्यवाही पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने मामले में विपक्षी शिकायतकर्ता को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। साथ ही राज्य सरकार और शिकायतकर्ता को दो सप्ताह में जवाबी हलफनामा दाखिल करने का आदेश दिया है।
यह आदेश न्यायमूर्ति संजय कुमार पचौरी की एकल पीठ ने फैज खान और दो अन्य की याचिका पर दिया है। अलीगढ़ के क्वार्सी थाने में याचियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न आरोप में एफआईआर दर्ज है। ट्रायल कोर्ट नौ अप्रैल 2026 के संज्ञान व समन आदेश जारी किया था। याचियों ने मुकदमे की कार्यवाही को रद्द करने की मांग में याचिका दायर की है।
विज्ञापन

अधिवक्ता ने दलील दी कि शिकायतकर्ता ने याचियों के रियल एस्टेट कारोबार में लाभ कमाने के उद्देश्य से रकम निवेश की थी। विवाद मूलरूप से निवेश की रकम की वसूली से जुड़ा दीवानी विवाद है। रकम की वसूली के लिए दीवानी मुकदमा दाखिल करने के बजाय आपराधिक मामला दर्ज कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्ट ने प्रथम दृष्टया मामले को विचारणीय मानते हुए विपक्षी शिकायतकर्ता को नोटिस जारी किया। अगले आदेश तक संबंधित आपराधिक मुकदमे की आगे की कार्यवाही पर रोक रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed