फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Statue of Education Minister blown up in protest against lathi charge on students

Prayagraj News: छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

Fri, 24 Jul 2026 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Fri, 24 Jul 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Statue of Education Minister blown up in protest against lathi charge on students
जंतर-मंतर पर छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में शिक्षा मंत्री का पुतला दहन, बर्खास्तगी की मांग
रानीगंज चौराहा पर जंतर-मंतर पर आंदोलनरत छात्रों पर पुलिस की आरे से किए गए लाठीचार्ज के विरोध में बृहस्पतिवार को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत ग्रुट) के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंकते हुए उनके इस्तीफे एवं बर्खास्तगी की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण ढंग से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर बल प्रयोग करना लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है। उन्होंने कहा कि छात्रों की समस्याओं का समाधान वार्ता के माध्यम से किया जाना चाहिए, न कि लाठीचार्ज से।
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि छात्रों के साथ हुई घटना पर उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो संगठन लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन जारी रखेगा। मौके पर सुरेंद्र सिंह, राजेश्वर सिंह, यतेंद्र सिंह,, मान बहादुर सिंह, कन्हैया लाल सिंह, चंद्रपाल सिंह, प्रभास सिंह, संतोष सिंह, दीपू सिंह, विजय बहादुर सिंह आदि रहे। इधर, करछना में सामाजिक कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। मौके पर ध्रुवराज सिंह, विकास तिवारी, अजय कुमार, दिलीप कुमार, राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed