फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   State's exports have doubled in eight years: Nand Gopal

आठ वर्षों में प्रदेश के निर्यात में दोगुनी वृद्धि : नंद गोपाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 03:01 AM IST
विज्ञापन
State's exports have doubled in eight years: Nand Gopal
भारत स्काउट गाइड स्कूल में स्वदेशी मेले का निरीक्षण करते कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता।अमर उ - फोटो : Samvad
प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने वृहस्पतिवार को भारत स्काउट गाइड इंटर कॉलेज में आयोजित 10 दिवसीय स्वदेशी उत्पाद मेले का शुभारंभ किया। नंदी ने कई स्टॉलों से सामान खरीदकर स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने का संदेश दिया।
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि आठ वर्षों में प्रदेश के निर्यात में दोगुनी वृद्धि दर्ज की गई है। इसमें स्थानीय कारीगरों और उत्पादकों का अहम योगदान रहा है। प्रयागराज के अमरूद और मूंज उत्पादों को ओडीओपी और जीआई टैगिंग के माध्यम से वैश्विक पहचान मिली है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में प्रदेश के सभी जिलों में ट्रेड शो आयोजित करने का निर्णय निर्यात प्रोत्साहन की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। लोकल से ग्लोबल की दिशा में बढ़ता उत्तर प्रदेश अब वन ट्रिलियन डॉलर इकोनाॅमी बनने की ओर अग्रसर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नंदी ने ओडीओपी योजना के तहत बेकरी ट्रेड की तीन महिलाओं को टूल किट और मिशन शक्ति के अंतर्गत 30 बालिकाओं को प्रमाणपत्र भी प्रदान किए। मेला 18 अक्तूबर तक चलेगा।
इस अवसर पर विधायक डॉ. वाचस्पति (बारा), गुरु प्रसाद मौर्य (फाफामऊ), जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह, उपायुक्त उद्योग शरद टंडन, भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं उद्यमी मौजूद रहे।


---
गोबर से बने लक्ष्मी गणेश की मूर्तियों की मांग सबसे अधिक
प्रयागराज। स्वदेशी मेले में पहले दिन 50 स्टॉल लगाए गए हैं जिनकी संख्या आगे बढ़ाई जाएगी। मेले में वर्तिका स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के बनाए गए गोबर और गंगा जल से बने पानी में तैरने वाले इको फ्रेंडली दीये और लक्ष्मी गणेश की मूर्तियां की काफी मांग है। समूह की आराधना त्रिपाठी बताती हैं कि इस बार सवा लाख से अधिक फ्लोटिंग दीये तैयार कर चुकी हैं और कई शहरों से इनकी मांग आ रही है। कृष्णा महिला स्वयं सहायता समूह की तरफ से तैयार की गई बिजली की सजावट और एलईडी बल्ब की भी अच्छी मांग है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed