फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Statements of Kanchan's parents recorded; data to be cross-verified with CDR and CCTV footage.

Prayagraj News: कंचन की मौत में पिता-मां के बयान दर्ज, सीडीआर और सीसीटीवी से होगा मिलान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Statements of Kanchan's parents recorded; data to be cross-verified with CDR and CCTV footage.
पारस ग्रीन अपार्टमेंट में अधिवक्ता कंचन शर्मा की मौत के मामले में पुलिस ने एक बार फिर जांच तेज कर दी है। मामले में पुलिस ने अब कंचन के पिता बैजनाथ शर्मा और मां के बयान दर्ज किए। अब पुलिस बयानों में सामने आई बातों का मिलान कंचन और उसके पति जितेंद्र सिंह की सीडीआर, मोबाइल और अपार्टमेंट के सीसीटीवी फुटेज से कर रही है। पुलिस फिलहाल कई बिंदुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन

कंचन की 19 सितंबर की रात मुंडेरा स्थित पारस ग्रीन अपार्टमेंट के फ्लैट में मौत हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण फंदा लगाकर जान देना बताया गया। मायके पक्ष की शिकायत पर पति जितेंद्र सिंह, सास, ससुर और ननद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

बयान में माता-पिता ने बताया कि कंचन की मौत से पहले उससे फोन पर बातचीत हुई थी। आरोप है कि इस दौरान कंचन ने पति की ओर से गालीगलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी दिए जाने की बात बताई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद रात करीब 11:48 बजे पति जितेंद्र सिंह ने कंचन की मौत की सूचना दी। बयान के बाद अब पुलिस कॉल डिटेल के जरिये दोनों फोन कॉल के बीच का अंतर पता लगाएगी।

यह भी देखा जाएगा कि किस नंबर से कॉल की गई, कितनी देर बातचीत हुई और इसके बाद किन-किन नंबरों पर संपर्क किया गया। इन तथ्यों के आधार पर घटनाक्रम की टाइमलाइन तैयार की जाएगी। इससे मौत से पहले और बाद की गतिविधियों का पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed