फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   State University: Video will also be made of opening the paper packet in the examination

State University : परीक्षा में पेपर का पैकेट खोलने का भी बनेगा वीडियो, नकल पर नियंत्रण के लिए विशेष इंतजाम

Sun, 26 Nov 2023 05:22 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 26 Nov 2023 05:22 PM IST
सार

परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे, फेस मैचिंग साफ्टवेयर और बायोमीट्रिक उपस्थिति अनिवार्य की गई है। परीक्षक को प्रश्नपत्र का पैकेट खोलने का दो से तीन मिनट का वीडियो बनाना होगा और यह वीडियो परीक्षा केंद्र को सुरक्षित रखना होगा।

विज्ञापन
State University: Video will also be made of opening the paper packet in the examination
Prayagraj News : रज्जू भैया राज्य विवि। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) राज्य विश्वविद्यालय की सत्र 2023-24 की विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं (बीएड व एलएलबी को छोड़कर) 28 नवंबर से शुरू होने जा रहीं हैं। परीक्षा में पारदर्शिता और नकल पर नियंत्रण के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने खास इंतजाम किए हैं।

विज्ञापन


परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे, फेस मैचिंग साफ्टवेयर और बायोमीट्रिक उपस्थिति अनिवार्य की गई है। परीक्षक को प्रश्नपत्र का पैकेट खोलने का दो से तीन मिनट का वीडियो बनाना होगा और यह वीडियो परीक्षा केंद्र को सुरक्षित रखना होगा। परीक्षार्थियों की जो फोटो प्रवेशपत्र पर होगी, वही वेरिफिकेशन कार्ड पर भी होनी चाहिए, ताकि फोटो और परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थी के चेहरे का मिलान आसानी से किया जा सके।
विज्ञापन


परीक्षार्थी को अपना फोटोयुक्त वैध पहचान-पत्र (ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी, आधार कार्ड अथवा पासपोर्ट) प्रस्तुत करना होगा। परीक्षार्थी को केंद्र में 30 मिनट पहले ही प्रवेश मिलेगा। परीक्षा के दौरान अपने महाविद्यालय के परीक्षार्थियों के कमरे में उस कालेज के शिक्षक ड्यूटी नहीं करेंगे। कक्ष निरीक्षकों के लिए भी परिचय पत्र अनिवार्य किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रश्न-पत्र केंद्राध्यक्ष की ओर से आधे घंटे पूर्व ही खोले जाएंगे। ऐसे परीक्षा केंद्र जिसमें एक या उससे अधिक महाविद्यालयों की परीक्षाएं हैं, उन महाविद्यालयों के छात्रों को एक साथ क्रमवार बैठाने की व्यवस्था की गई है। कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार सिंह के अनुसार सभी परीक्षा केंद्रों को 27 नवंबर तक सीसीटीवी कैमरे को नियंत्रण कक्ष से जोड़ना होगा। ऐसा न होने पर संबंधित कॉलेज को सामूहिक नकल की श्रेणी में रखा जाएगा और तीन साल के लिए डिबार कर दिया जाएगा।

अगर कोई कॉलेज सीसीटीवी कैमरों का पासवर्ड बदलता है तो इसकी सूचना तत्काल नियंत्रण कक्ष तक पहुंचानी होगी। कक्ष निरीक्षक भी मोबाइल नहीं रख सकेंगे। उत्तर पुस्तिका के मुख पृष्ठ और आंतरिक पृष्ठों पर महाविद्यालय की मुहर-सील को सामूहिक नकल में गिना जाएगा। परीक्षार्थी की कॉपी पर अंकन होने पर उनको नकल में दंडित किया जाएगा।

मंडल के 253 केंद्रों में होगी परीक्षा

विषम सेमेस्टर परीक्षा प्रयागराज मंडल के तहत प्रयागराज, प्रतापगढ़, कौशाम्बी और फतेहपुर के 253 केंद्रों में आयोजित की जाएगी। सेंटरों की निगरानी के लिए 27 नोडल केंद्र बनाए गए हैं। प्रयागराज में 118 परीक्षा केंद्र एवं 10 नोडल केंद्र, फतेहपुर में 35 परीक्षा केंद्र एवं छह नोडल केंद्र, कौशाम्बी में 24 परीक्षा केंद्र एवं दो नोडल केंद्र और प्रतापगढ़ में 76 परीक्षा केंद्र एवं नौ नोडल केंद्र बनाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed