फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   state gov got reposibility of rail over bridge

आरओबी बनाने की जिम्मेदारी राज्य सरकार को मिली

Tue, 25 Jun 2019 08:24 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2019 08:24 PM IST
विज्ञापन
state gov got reposibility of rail over bridge
आरओबी बनाने की जिम्मेदारी राज्य सरकार को मिली
विज्ञापन

0 रेलवे बोर्ड ने एनसीआर के लिए प्रदेश सरकार को जारी किए 924 करोड़ रुपये
0 दिल्ली-इलाहाबाद-मुगलसराय रूट पर बनेंगे 78 रेलवे ओवर ब्रिज
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। दिल्ली, कानपुर, इलाहाबाद जंक्शन, मुगलसराय (प.दीनदयाल उपाध्याय) रेल मार्ग पर उत्तर मध्य रेलवे की ओर से 78 नए रेल ओवरब्रिज बनाए जाएंगे। रेलवे ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। रेल ओवर ब्रिज डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (डीएफसी) के साथ उत्तर मध्य रेलवे की सभी लेवल क्रॉसिंग के पर भी बनेंगे। इसके साथ ही राज्य सरकार पर आरओबी निर्माण की जिम्मेदारी होगी।

अभी तक प्रदेश में कहीं भी आरओबी बनाने के दौरान ट्रैक के ऊपर का हिस्सा रेलवे खुद बनाता था लेकिन, अब ऐसा नहीं रहेगा। राज्य सरकार द्वारा ही रेल ट्रैक के ऊपरी हिस्से पर आरओबी का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए रेलवे बोर्ड ने 924 करोड़ रुपये राज्य सरकार के लिए जारी किए हैं। ताकि, रेलवे वाले हिस्से पर रेल ओवरब्रिज निर्माण के दौरान बजट बाधा ना बने। राज्य सरकार की ओर से पुराने बजट का हिसाब देने के बाद रेलवे आरओबी निर्माण के लिए नया बजट जारी कर देगा। बीते तीन वर्ष के दौरान डीएफसी और दिल्ली कानपुर इलाहाबाद मुगलसराय रेलखंड पर अब तक 38 रेल ओवर ब्रिज और 302 रेल अंडर ब्रिज का निर्माण कार्य पूरा किया जा चुका है। सर्वाधिक 17 रेल ओवरब्रिज पिछले वित्तीय वर्ष 2018-19 में बनाए गए थे। उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ अजीत कुमार सिंह का कहना है कि रेलवे के हिस्से पर राज्य सरकार ही अब आरओबी का निर्माण कराएगी। हालांकि इसकी मॉनिटरिंग रेलवे अफसरों की देखरेख में ही होगी। साथ में आरओबी की डिजाइन आदि भी पहले से ही तैयार कर ली जाएगी। ताकि, निर्माण के दौरान किसी भी तरह की कोई बाधा ना आने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed