फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   State gets 535 dental surgeons

प्रदेश को मिले 535 डेंटल सर्जन, अभी 60 पद खाली

Sun, 03 Nov 2019 01:11 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2019 01:11 PM IST
विज्ञापन
State gets 535 dental surgeons
Dental surgery - फोटो : Logo
प्रदेश को 535 नए डेंटल सर्जन मिल गए हैं। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के तहत डेंटल सर्जन के 595 पदों पर हुई सीधी भर्ती का अंतिम चयन परिणाम शनिवार को जारी कर दिया। हालांकि, इनमें से 60 पद रिक्त रह गए हैं।
विज्ञापन


डेंटल सर्जन के 595 पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू 16 से 25 अक्तूबर तक आयोजित किया गया था। इनमें से 300 पद अनारक्षित, 160 पद अन्य पिछड़ा वर्ग, 124 पद अनुसूचित जाति और 11 पद अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं।
विज्ञापन


साक्षात्कार के बाद कुल 535 अभ्यर्थियों को नियुक्ति के लिए श्रेष्ठताक्रम में सफल घोषित किया गया है। मेरिट में मीनाक्षी पाल को पहला स्थान हासिल हुआ है जबकि पायल सैनी एवं महेंद्र मोहन क्रमश: दूसरे एवं तीसरे स्थान पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित 30 पदों, अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित 20 पदों और अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित 10 पदों पर उपयुक्त अभ्यर्थी उपलब्ध न होने के कारण 60 पद खाली रह गए।


रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आयोग की ओर से पुनर्विज्ञापन की संस्तुति की गई है। आयोग के उप सिचव विनोद कुमार सिंह के अनुसार जिन चयनित अभ्यर्थियों के नाम के आगे औपबंधिक अंकित है, उनका चयन औपबंधिक रूप से किया गया है। उन्हें आयोग में वांछित अभिलेख प्रस्तुत करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed