फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Starting today, the Shakurbasti Special train will run from Narayanpur for three days a week

रेलवे : शनिवार से तीन दिन नारायणपुर से चलेगी शकूरबस्ती स्पेशल ट्रेन, चार दिन ही चलेगी प्रयागराज से

Fri, 16 Oct 2026 07:08 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 16 Oct 2026 07:08 PM IST
सार

प्रयागराज से शकूरबस्ती, दिल्ली के लिए चल रही स्पेशल ट्रेन शनिवार से सप्ताह में तीन दिन मिर्जापुर के नारायणपुर से संचालन होगा। अब यह ट्रेन चार दिन ही प्रयागराज जंक्शन से चलेगी।

विज्ञापन
Starting today, the Shakurbasti Special train will run from Narayanpur for three days a week
ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रयागराज से शकूरबस्ती, दिल्ली के लिए चल रही स्पेशल ट्रेन शनिवार से सप्ताह में तीन दिन मिर्जापुर के नारायणपुर से संचालन होगा। अब यह ट्रेन चार दिन ही प्रयागराज जंक्शन से चलेगी। गाड़ी-04163 (नारायणपुर बाजार-शकूरबस्ती) 17 अक्तूबर से 16 दिसंबर तक तीन दिन (मंगलवार, बुधवार और शनिवार) नारायणपुर बाजार से शाम 06:00 बजे प्रस्थान करेगी। वापसी में गाड़ी-04164 (शकूरबस्ती-नारायणपुर बाजार) 16 अक्तूबर से 15 दिसंबर तक तीन दिन (सोमवार, मंगलवार और शुक्रवार) शकूरबस्ती से रात 09:30 बजे चलकर अगली दोपहर 12:25 बजे नारायणपुर बाजार पहुंचेगी।

विज्ञापन

इन ट्रेनों के जरिये चुनार, मिर्जापुर, मेजा रोड, भरवारी, सिराथू, फतेहपुर, कानपुर और अलीगढ़ समेत कई प्रमुख स्टेशनों के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। प्रयागराज जंक्शन पर इसके आगमन-प्रस्थान के समय में बदलाव नहीं किया गया है। 

विज्ञापन

वहीं, प्रयागराज जंक्शन से गाड़ी-02417 (प्रयागराज-शकूरबस्ती) तत्काल प्रभाव से 14 दिसंबर तक चार दिन (रविवार, सोमवार, बृहस्पतिवार और शुक्रवार) रात 09:00 बजे प्रस्थान कर अगली सुबह 10:05 बजे शकूरबस्ती पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

वापसी में गाड़ी-02418 (शकूरबस्ती-प्रयागराज) 17 अक्तूबर से 17 दिसंबर तक चार दिन (बुधवार, बृहस्पतिवार, शनिवार और रविवार) शकूरबस्ती से रात 09:30 बजे चलकर अगली सुबह 09:15 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। एनसीआर के सीपीआरओ डाॅ. शिवम शर्मा ने इसकी पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed