फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Started two day relay hunger strike for appointment of judges as per sanctioned posts

Prayagraj News: स्वीकृत पदों के अनुरूप जजों की नियुक्ति के लिए शुरू किया दो दिनी क्रमिक अनशन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Mar 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Started two day relay hunger strike for appointment of judges as per sanctioned posts
इलाहाबाद हाईकोर्ट में स्वीकृत पदों के अनुरूप जजों की नियुक्ति की मांग को लेकर डॉ. आंबेडकर राष्ट्रीय अधिवक्ता संघ (भारत) ने दो दिवसीय क्रमिक अनशन शुरू किया है। अधिवक्ताओं ने कहा कि हमारी मांग है कि रिक्त पदों को शीघ्र भरा जाए, ताकि लोगों को त्वरित न्याय मिल सके। जजों की निर्धारित संख्या न होने के चलते लंबित मुकदमों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

आंबेडकर चौराहे पर अनशन कर रहे अधिवक्ता लवलेश कुमार वर्मा ने कहा कि निर्धारित पदों की संख्या से आधे जजों के होने से वादकारियों को समय से न्याय नहीं मिल पा रहा है। यह न्यायिक व्यवस्था के लिए किसी भी तरह से ठीक नहीं है। किसी भी लोकतांत्रिक देश के लिए न्यायप्रणाली का सशक्त होना अति आवश्यक है। इसके लिए निर्धारित पदों के अनुरूप जजों की नियुक्ति अति शीघ्र किया जाना चाहिए। वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ. एपी सिंह ने भी क्रमिक अनशन का समर्थन किया। इस दौरान अधिवक्ता विनोद कुमार, संध्या वर्मा, कमलेश रतन यादव, सुनील वर्मा, राजीव कुमार, अनिल कुमार, पवन कुमार यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed