{"_id":"694d98d45f50087c5007d3d1","slug":"stamp-duty-of-rs-512-crore-waived-for-establishment-of-industries-and-employment-allahabad-news-c-3-1-ald1020-787347-2025-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: उद्योगों की स्थापना व रोजगार के लिए 5.12 करोड़ की स्टाम्प ड्यूटी माफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: उद्योगों की स्थापना व रोजगार के लिए 5.12 करोड़ की स्टाम्प ड्यूटी माफ
विज्ञापन
यमुनापार की करछना तहसील में मौजूद वित्तीय वर्ष में पांच बड़ी औद्योगिक इकाइयों की स्थापना के लिए सरकार ने पांच करोड़ से अधिक की स्टाम्प ड्यूटी माफ कर दी। प्रयागराज में औद्योगिक विकास के साथ रोजगार के अवसर बढ़ें, इस उद्देश्य के साथ लीज के बैनामे पर 100 फीसदी स्टाम्प ड्यूटी छोड़ दी गई।
करछना तहसील में पांच औद्योगिक इकाइयों को जिला उद्योग केंद्र, नैनी ने लीज पर जमीन उपलब्ध कराई है। इन पांचों औद्योगिक लीज के बैनामे पर कुल पांच करोड़ 12 लाख 78 हजार 500 रुपये की स्टाम्प ड्यूटी लगनी थी, लेकिन औद्योगिक इकाइयों की स्थापना को प्रोत्साहित करने के लिए 10 फीसदी स्टाम्प ड्यूटी माफ कर दी गई।
निबंधन विभाग ने बिस्लेरी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड के बैनामे में सबसे अधिक चार करोड़ 28 लाख चार हजार रुपये की स्टाम्प ड्यूटी माफ की है। वहीं, केमिको प्लास्टिक इंडस्ट्रीज के बैनामे में 65 लाख 10 हजार रुपये की स्टाम्प ड्यूटी छोड़ी गई है। समरकूल होम अप्लायंस लिमिटेड के नाम पर हुई लीज के बैनामे में 12 लाख 29 हजार रुपये की स्टाम्प ड्यूटी माफ की गई है।
विज्ञापन
इसके अलावा केमिकाे प्लास्टिक इंडस्ट्रीज के नाम पर हुए एक अन्य बैनामे में छह लाख 55 हजार 300 रुपये की स्टाम्प ड्यूटी और टेम्परेचर सेंसर इंडस्ट्रीज के नाम पर हुए बैनामे में 80 हजार रुपये की स्टाम्प ड्यूटी माफ की गई है। हालांकि, स्टाम्प ड्यूटी के बदले इन सभी औद्योगिक इकाइयों से बैंक गारंटी ली गई है, ताकि औद्योगिक इकाइयों का संचालन समय से शुरू किया जा सके। इकाइयों का संचालन तय समय पर शुरू होने के बाद बैंक गारंटी वापस किए जाने का प्रावधान है।
00
पांच सितारा होटल को भी स्टाम्प ड्यूटी में छूट
स्टेनली रोड व लाजपत राय रोड क्रॉसिंग पर प्रस्तावित पांच सितारा होटल को भी स्टाम्प ड्यूटी में शत प्रतिशत की छूट दी गई है। पर्यटन विभाग की योजना के मद्देनजर यह छूट प्रदान की गई है। होटल की स्थापना के बाद वहां भी प्रयागराज के युवाओं को रोजगार मिलेगा। इसके अलावा बारा तहसील में भी एक परियोजना शुरू करने के लिए शत प्रतिशत स्टाम्प ड्यूटी माफ की गई है।
00
उद्योगों को बढ़ावा मिले और रोजगार के अवसर सृजित हों, इसके लिए स्टाम्प ड्यूटी में शत प्रतिशत छूट दी जाती है। करछना तहसील में कई औद्योगिक इकाइयों की स्थापना की जा रही है, इसलिए वहां सबसे अधिक स्टाम्प ड्यूटी माफ की गई है। - राकेश चंद्रा, एआईजी स्टाम्प