फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Staking their lives at risk on Udayban

उदयभान ने जताया अपनी जान पर खतरा

Thu, 03 Nov 2016 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 03 Nov 2016 01:52 AM IST
विज्ञापन
Staking their lives at risk on Udayban
मौत की सेल्फी! - फोटो : demo pic
जवाहर पंडित हत्याकांड के आरोपी और पूर्व भाजपा विधायक उदयभान करवरिया ने अपने जान पर खतरा जताया है। बुधवार को जिला न्यायालय में जेल से पेशी पर आए उदयभान करवरिया ने अर्जी देकर जानलेवा हमले की आशंका जताई है। मांग की है कि उनकी सुरक्षा में अत्याधुनिक हथियारों से लैस पुलिसकर्मी तैनात किए जाएं । मामले की सुनवाई कर रहे एडीजे रमेश चंद्र ने अगली तारीख नौ नवंबर नियत की है।
विज्ञापन


अभियोजन ने मामले की विवेचना के बाद आरोप पत्र दाखिल करने वाले विवेचक पीएल प्रभाकर का बयान दर्ज कराया है। बचाव पक्ष की ओर से अगली तिथि पर जिरह की जाएगी। जेल से करवरिया बंधु पेश किए गए। उदयभान करवरिया की ओर से अधिवक्ता प्रदीप जायसवाल ने पुख्ता सुरक्षा के संबंध में अर्जी दी है। अर्जी में कहा गया है कि जेल से कोर्ट पेशी में आने व जाने के बीच उन लोगों पर कभी भी जानलेवा हमला हो सकता है, इसकी जानकारी उन्हें मिली है। उनका कहना कि पुलिस सुरक्षा व्यवस्था ढीली की गई है।

विज्ञापन

 

पहले आधुनिक हथियारों से लैस पुलिसकर्मी सुरक्षा में लगे थे जो हटा लिए गए। बुधवार की सुरक्षा व्यवस्था देखकर आरोप लगाया कि सरकार और विपक्षी मिलकर उन लोगों पर जानलेवा हमला करा सकते हैं। उन्होंने मांग की है कि एसएसपी को निर्देश दिया जाए कि उन लोगों की सुरक्षा व्यवस्था में अत्याधुनिक हथियारों से लैस सुरक्षाकर्मी लगाए जाएं, अन्यथा कोई भी अप्रिय घटना घट सकती है। अर्जी पर सुनवाई अगली तारीख पर होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed