{"_id":"56eb13a24f1c1b7f258b4bef","slug":"st-joseph-s-girls-entering-closed-wing-hungama","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंट जोसेफ गर्ल्स विंग में प्रवेश बंद, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेंट जोसेफ गर्ल्स विंग में प्रवेश बंद, हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Fri, 18 Mar 2016 02:17 AM IST
विज्ञापन
स्कूल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेंट जोसेफ गर्ल्स विंग में नए बच्चों के प्रवेश की प्रक्रिया बंद कर दिए जाने से अभिभावकों ने बृहस्पतिवार को स्कूल में जमकर हंगामा किया। अभिभावक अड़े थे कि स्कूल प्रबंधन का कोई जिम्मेदार व्यक्ति उनके सामने आकर स्पष्ट करे कि नए बच्चों का एडमिशन क्यों बंद किया गया है। उन्हें आशंका है कि प्रवेश बंद होने की वजह से स्कूल का संचालन भी ठप हो सकता है और स्कूल में पढ़ रहे उनके बच्चों का भविष्य खराब हो सकता है।
अभिभावकों का कहना है कि पिछले साल एलकेजी की कक्षाएं बंद कर दी गईं और इस साल से नए एडमिशन पर भी रोक लगा दी गई। ऐसे में स्कूल के संचालन पर भी संकट मंडराता नजर आ रहा है। इस मामले में सेंटे जोसेफ के प्रिंसिपल फादर रॉल्फी डिसूजा का कहना है कि इस सत्र में स्कूल में कोई एडमिशन नहीं होगा लेकिन यह गारंटी है कि जो बच्चे पहले से पढ़ रहे हैं, उनको कोई दिक्कत नहीं होगी। उनके सत्र नियमन की जिम्मेदारी स्कूल प्रबंधन की है।