फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   SSP Satyarth Aniruddh Pankaj who exposed 69000 teachers recruitment exam scam transferred

69 हजार शिक्षक भर्ती मामले का खुलासा करने वाले एसएसपी का तबादला, अभी नहीं मिली नई जिम्मेदारी

Tue, 16 Jun 2020 11:37 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: प्राची प्रियम Updated Tue, 16 Jun 2020 11:37 AM IST
विज्ञापन
SSP Satyarth Aniruddh Pankaj who exposed 69000 teachers recruitment exam scam transferred
सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज - फोटो : सोशल मीडिया

उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार देर रात 9 जिलों के एसएसपी समेत 14 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। इसमें प्रयागराज के एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज का नाम भी शामिल है। सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज वही अधिकारी हैं जिन्होंने अपनी टीम के साथ मिलकर 69 हजार सहायक शिक्षक भर्ती में फर्जीवाड़े का खुलासा किया था। 

विज्ञापन


प्रयागराज के एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध को प्रतीक्षारत कर दिया गया है। वहीं पीलीभीत के एसपी अभिषेक दीक्षित को प्रयागराज का एसएसपी बनाया गया है। 

69 हजार सहायक शिक्षक भर्ती मामले में अभ्यर्थी डॉ. कृष्ण लाल पटेल के खिलाफ कई लोग फर्जीवाड़ा करने का आरोप लगा रहे थे, लेकिन कोई तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराने को तैयार नहीं था। जिन अभ्यर्थियों से इस गैंग के सदस्यों ने लाखों रुपए वसूले थे, वह भी डर के मारे सामने नहीं आ रहे थे। 
विज्ञापन


बीते चार जून को जब प्रतापगढ़ के एक अभ्यर्थी राहुल सिंह ने एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध से संपर्क किया तो तत्काल कार्रवाई शुरू हो गई। इसके बाद एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने राहुल की तहरीर पर सोरांव थाने में मुकदमा दर्ज कराया और जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में एसएसपी ने खुद जांच की मॉनिटरिंग की थी। इस जांच में दो ऐसे आईपीएस अफसरों को लगाया गया था, जिनकी पहचान पश्चिमी यूपी में नकल माफिया के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए रही है। अशोक वेंकटेश और अनिल यादव नाम के इन दो अफसरों के साथ एसएसपी ने खुद जांच शुरू की थी।

शिक्षक भर्ती के मामले में तमाम एफआईआर कराने और नकल माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करने वाले एसएसपी को प्रतीक्षारत कर देने से शासन पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। सरकार के आदेश के बाद सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने सोशल मीडिया पर विदाई संदेश लिखा है। 

उन्होंने लिखा कि एसएसपी प्रयागराज पद पर रहते हुए प्रयागराज की जनता ने जो प्यार और भरोसा दिया उसका मैं सदैव आभारी रहूंगा। आपका यह भरोसा पुलिस पर सदैव बना रहे यही कामना है। प्रयागराजवासियों को अशेष शुभकामनाएं।


वहीं, निवर्तमान एसएसपी सत्यार्थ अनिरूद्ध पंकज की मंगलवार को ट्रू नॉट जांच में कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद कोरोना वार्ड में शिफ्ट कर दिए गए हैं। उनकी आरटी-पीसीआर जांच की जा रही है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह ने कहा कि आरटी पीसीआर के रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट रूप से कहा जा सकेगा। फिलहाल एसएसपी को कोविड-19 वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed