फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   SSP Prayagraj former steno found wandering on a bike of five lakh harley davidson without number, lawsuit filed

एसएसपी का निलंबित स्टेनो बिना नंबर की पांच लाख की बाइक हार्ले डेविडसन से घूमता मिला, मुकदमा दर्ज

Tue, 24 Nov 2020 06:56 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 24 Nov 2020 06:56 PM IST
सार

मास्क भी नहीं लगाया था, एडीजी के आदेश पर पुलिसकर्मियों ने पकड़ा
 

विज्ञापन
SSP Prayagraj former steno found wandering on a bike of five lakh harley davidson without number, lawsuit filed
prayagraj news - फोटो : prayagraj

विस्तार

सिविल लाइंस में सोमवार शाम चेकिंग के दौरान एडीजी जोन ने बड़ी कार्रवाई की। उन्होंने बगैर मास्क के बिना नंबर की पांच लाख रुपये कीमत की बाइक से घूमते मिले एसएसपी के पूर्व स्टेनो एसआई गौरव तिवारी को पकड़ लिया। उनके आदेश पर पुलिसकर्मी उसे सिविल लाइंस थाने ले गए। जहां धारा 144 के उल्लंघन के साथ ही सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने समेत अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। बाद मेें उसे मुचलके पर रिहा कर दिया गया।

विज्ञापन


घटना सोमवार रात आठ बजे के करीब हुई। एडीजी जोन प्रेमप्रकाश के नेतृत्व में फोर्स सिविल लाइंस में सुभाष चौराहे पर मास्क न लगाने वालों व वाहनों
की चेकिंग में लगी थी। इसी दौरान वहां पांच लाख रुपये कीमत वाली हार्ले डेविडसन बाइक से एसएसपी का पूर्व स्टेनो एसआई गौरव तिवारी पहुंच गया।

SSP Prayagraj former steno found wandering on a bike of five lakh harley davidson without number, lawsuit filed
prayagraj news - फोटो : prayagraj
आरोप है कि उसने मास्क नहीं पहना हुआ था और उसकी बाइक पर नंबर भी नहीं था। नजर पडऩे पर एडीजी ने वहां मौजूद पुलिसकर्मियों को उसे रोकने को कहा। आरोप है कि कहने के बावजूद नहीं मानने पर जबरन रोककर पूछताछ शुरू की गई तो पूर्व स्टेनो संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। जिसके बाद एडीजी के आदेश पर पुलिसकर्मियों ने उसे हिरासत में ले लिया।

इसके बाद पुलिस बाइक समेत उसे थाने लेकर आई। यहां एसआई भारत सिंह की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। इंस्पेक्टर रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर धारा 144 के उल्लंघन के साथ ही सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने समेत अन्य आरोपों में एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। मुकदमा सात साल से कम सजा वाली धाराओं में होने के कारण नोटिस तामील कराकर उसे मुचलके पर छोड़ दिया गया। उधर एडीजी जोन की इस कार्रवाई से जिले भर के पुलिसकर्मियों में हडक़ंप मचा रहा।

अनियमितता में हुआ था निलंबित

सिविल लाइंस में जिस पूर्व स्टेनो गौरव तिवारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया, उसे अनियमितता समेत अन्य आरोपों में करीब ढाई महीने पहले निलंबित कर दिया गया था। आरोप था कि स्थानांतरण से बचने के लिए नियमविरुद्ध तरीके से 60 दिन का उपार्जित अवकाश स्वीकृत कराकर वह संबंधित कार्यालय में बिना सूचना दिए छुट्टी पर चला गया था। उधर पुलिस के मुताबिक, सोमवार को वह जिस बाइक से घूमता मिला, उसे अपने दोस्त की बताता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed