{"_id":"63add5652fada134680219a6","slug":"ssc-result-result-of-delhi-police-and-capf-sub-inspector-exam-released","type":"story","status":"publish","title_hn":"SSC Result : दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ सब इंस्पेक्टर परीक्षा का परिणाम जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
SSC Result : दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ सब इंस्पेक्टर परीक्षा का परिणाम जारी
Thu, 29 Dec 2022 11:29 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 29 Dec 2022 11:29 PM IST
सार
कर्मचारी चयन आयोग ने दिल्ली पुलिस और सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (सीएपीएफ) में उपनिरीक्षक परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। यह परीक्षा डेढ़ माह पूर्व ऑनलाइन हुई थी। इसमें कुल 68364 अभ्यर्थी सफल हुए हैं।
विज्ञापन
कर्मचारी चयन आयोग (SSC)
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
कर्मचारी चयन आयोग ने दिल्ली पुलिस और सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (सीएपीएफ) में उपनिरीक्षक परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। यह परीक्षा डेढ़ माह पूर्व ऑनलाइन हुई थी। इसमें कुल 68364 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। अब इन अभ्यर्थियों का शारीरिक और मेडिकल परीक्षण होगा। इसके बाद मेरिट के आधार पर अंतिम परिणाम जारी होगा।
विज्ञापन
गौरतलब है कि कर्मचारी चयन आयोग की ओर से दिल्ली पुलिस और सीआईएसएफ में उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा 2022 के तहत 4300 पदों के लिए आवेदन लिया था। इसके लिए ऑनलाइन परीक्षा 9 से 11 नवंबर के बीच संपन्न हुई थी। तीन दिन तक तीन पाली में हुई परीक्षा में मध्य मध्य क्षेत्र यानी यूपी बिहार में कुल 78222 अभ्यर्थी शामिल हुए थे।
विज्ञापन
इस परीक्षा में अनारक्षित वर्ग के लिए 30 ओबीसी और ईडब्ल्यूएस के लिए 25 अन्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 20 प्रतिशत न्यूनतम अंक निर्धारित किया गया था। इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का शारीरिक परीक्षण और मेडिकल होगा। जल्दी एसएससी की ओर से इसकी तिथि घोषित कर दी जाएगी। उत्तर कुंजी तीन जनवरी को वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
विज्ञापन