फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   SSC Result: Constable GD result declared, 9598 candidates selected

SSC Result : कांस्टेबल जीडी का परिणाम घोषित, 44 हजार से अधिक अभ्यर्थियों का चयन

Sun, 15 Dec 2024 03:21 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 15 Dec 2024 03:21 PM IST
सार

शुक्रवार देर रात घोषित परिणाम में पूरे देश के कुल 44,266 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की है। इनमें 4891 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं। वहीं मध्य क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले उत्तर प्रदेश एवं बिहार के 9598 प्रतियोगी सफल हुए हैं। इनमें 949 महिला अभ्यर्थी हैं।

विज्ञापन
SSC Result: Constable GD result declared, 9598 candidates selected
Ssc - फोटो : Amar ujala

विस्तार

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की ओर से केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो में कांस्टेबल तथा राइफलमैन भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया। मध्य क्षेत्र के प्रयागराज कार्यालय के अंतर्गत 9598 अभ्यर्थियों को सफलता मिली है।

विज्ञापन


शुक्रवार देर रात घोषित परिणाम में पूरे देश के कुल 44,266 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की है। इनमें 4891 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं। वहीं मध्य क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले उत्तर प्रदेश एवं बिहार के 9598 प्रतियोगी सफल हुए हैं। इनमें 949 महिला अभ्यर्थी हैं।
विज्ञापन


इस भर्ती के लिए देश भर से 52,69,500 लाख आवेदन पहुंचे थे। मध्य क्षेत्र के 15,20,290 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इनकी कंप्यूटर आधारित परीक्षा 20 फरवरी से सात मार्च तक तथा 30 मार्च को कराई गई थी। मध्य क्षेत्र के 1070339 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। इसका परिणाम 10 जुलाई को घोषित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें 351176 अभ्यर्थी अगले चरण की परीक्षा यानि, पीईटी-पीएसटी के लिए सफल हुए थे। इसी क्रम में आयोग की ओर से अंतिम परिणाम घोषित किया गया है जिसमें मध्य क्षेत्र के 9598 अभ्यर्थी चयनित हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed