फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   ssc released chsl result

एसएससी ने सीएचएसएल में अयोग्य अभ्यर्थियों को दी बड़ी राहत

Fri, 07 Aug 2020 12:42 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
ssc released chsl result
ssc released chsl result
-अयोग्य घोषित किए गए परीक्षार्थियों की कॉपी के मूल्यांकन के बाद जारी होगा सीएचएसएल टियर-2 का परिणाम
विज्ञापन

-सीएचएसएल 2018 टियर-2 परीक्षा में मानक का पालन नहीं करने पर यूएफएम के चलते मिले शून्य अंक
प्रयागराज। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (सीएचएसएल) परीक्षा 2018 टियर-2 में नियमों का पालन नहीं करने पर 4560 अभ्यर्थियों को यूएफएम (अनुचित साधन के प्रयोग) मानते हुए अयोग्य घोषित कर दिया था। परीक्षार्थियों की लंबी लड़ाई के बाद आखिरकार आयोग ने इनकी कॉपी का मूल्यांकन करने के बाद परिणाम घोषित करने का निर्णय लिया है। अमर उजाला ने परीक्षार्थियों की मांग को प्रमुख्ता से उठाया था। इसके बाद आयोग की ओर से कमेटी का गठन किया गया था।
आयोग की ओर से इस संबंध में अपनी वेबसाइट पर नोटिस जारी कर दी गई है। अब इन परीक्षार्थियों की कॉपी के मूल्यांकन के बाद सीएचएसएल टियर-2 का रिजल्ट जारी किया जाएगा। एसएससी मध्य क्षेत्र के निदेशक राहुल सचान ने बताया कि आयोग की ओर से यूएफएम घोषित किए अभ्यर्थियों की मांग पर एक कमेटी का गठन किया गया था। इस कमेटी ने 16 जुलाई को आयोग को रिपोर्ट सौपी, रिपोर्ट में यूएफएम के चलते अयोग्य घोषित किए गए अभ्यर्थियों को एक बार छूट देने की सिफारिश की गई थी।
विज्ञापन

एसएससी की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि 29 सितंबर 2019 को हुई टियर-2 की परीक्षा में कुल 36,112 परीक्षार्थी शामिल हुए। 25 फरवरी को जारी परिणाम में 5,918 पदों के सापेक्ष 30,822 अभ्यर्थियों को स्किल टेस्ट के लिए चुना गया। परीक्षा में 4,560 अभ्यर्थियों को यूएफएम के आधार पर अयोग्य कर दिया गया। एसएससी का कहना था कि परीक्षार्थियों की कॉपी में अपनी व्यक्तिगत पहचान नाम, रोलनंबर, मोबाइल नंबर, पता आदि लिखने की सख्त मनाही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिन परीक्षार्थियों ने मानक का उल्लंघन किया, उन्हें शून्य अंक दिए गए। बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने आयोग के मानक का पालन किया और वह सफल भी हुए। यूएफएम घोषित किए जाने के बाद परीक्षार्थियों ने सोशल मीडिया पर इस मामले को लेकर अभियान चलाया। एसएससी के चेयरमैन ने छात्रों की अपील पर कमेटी का गठन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed