फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   ssc postponed medical examination of many recruitment exams

एसएससी ने कई भर्ती परीक्षाओं की मेडिकल परीक्षा स्थगित की

Wed, 25 Mar 2020 06:17 PM IST
Prayagraj Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Wed, 25 Mar 2020 06:17 PM IST
विज्ञापन
ssc postponed medical examination of many recruitment exams
कर्मचारी चयन आयोग

कोरोना के लगातार बढ़ते खतरे को ध्यान में रखते हुए कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने कई भर्ती परीक्षाओं की मेडिकल परीक्षाओं को प्रभावित करने का निर्णय लिया है। आयोग की वेबसाइट पर इस संबंध में नोटिस जारी किया गया है।

विज्ञापन


नोटिस में कहा गया कि कोरोनावायरस के खतरे को देखते हुए गृह मंत्रालय भारत सरकार के निर्देश पर यह फैसला किया गया है। एसएससी की ओर से जो मेडिकल परीक्षाएं स्थगित की गई हैं, उनमें सीएपीएफ की कांस्टेबल जीडी, दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ की सब इंस्पेक्टर, बीएसएसएफ में असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर की परीक्षाएं शामिल हैं।
विज्ञापन



सीएपीएफ में कांस्टेबल जीडी, एनआईए, एसएसएफ और असम राइफल परीक्षा -2018 में राइफलमैन जीडी परीक्षा 26 मार्च से सात अप्रैल के बीच थी। आयोग की ओर से इसके साथ ही 23 से 30 मार्च के बीच होने वाली दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ में सब इंस्पेक्टर, एसएफएफ में असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर परीक्षा 2018 के बचे अभ्यर्थियों की मेडिकल परीक्षा को भी स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएससी इससे पहले भी कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (सीएचएसएल) परीक्षा 2019 शुरू होने के बाद विज्ञापन कर चुका है, जबकि आयोग ने जूनियर इंजीनियर परीक्षा 2019 को भी स्थगित कर दिया है। आयोग की ओर से अब इन परीक्षाओं की नई तिथियों कोरोना काone कम होने के बाद ही घोषित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed