फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   ssc: online application starts for chsl

एसएससी: सीएचएसएल के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

Sat, 07 Nov 2020 12:51 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
ssc: online application starts for chsl
ssc: online application starts for chsl
प्रयागराज। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने शुक्रवार को कंबाइंड हायर सेकंडरी लेवल (सीएचएसएल) भर्ती परीक्षा 2020 के लिए नोटिफिकेशन जारी करने के साथ ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। अभ्यर्थी 15 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 17 दिसंबर रखी गई है। पहले चरण (टियर-1) की कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा 12 से 27 अप्रैल 2021 के बीच होगी। आयोग की ओर से कहा गया है कि दूसरे चरण की परीक्षा के लिए तिथि बाद में घोषित की जाएगी।
विज्ञापन

अभ्यर्थी एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एसएससी की ओर से सीएचएसएल परीक्षा में आवेदन के लिए शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट रखी गई है। कुछ पदों के लिए शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट गणित रखी गई है। आवेदन के लिए अभ्यर्थी की आयु 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयोग की ओर से पदों की घोषणा बाद में की जाएगी।
विज्ञापन

आयोग की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि अभ्यर्थियों को आवेदन करने के दौरान पासपोर्ट साइज का रंगीन फोटो 20 केबी से 50 केबी की साइज वाली अपलोड करनी होगी। आवेदन शुरू करने से पहले सारे जरूरी दस्तावेज तैयार कर लें। अभ्यर्थी यह ध्यान रखें कि फोटो तीन महीने से अधिक पुरानी नहीं होनी चाहिए। फोटो पर जिस तारीख पर खींची गई है, उसका उल्लेख होना चाहिए। बिना डेट वाली फोटो के आवेदन निरस्त किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचएसएल परीक्षा से भरे जाने वाले पद
0 लोवर डिविजन क्लर्क (एलडीसी)/जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट (जेएसए)
0 पोस्टल असिस्टेंट (पीए)/सॉर्टिंग असिस्टेंट (एसए)
0 डेटा एंट्री ऑपरेटर (डीईओ)
0 डेटा एंट्री ऑपरेटर (डीईओ) ग्रेड ‘ए’:
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed