फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   SSC News: Recruitment will be done on 312 posts of Hindi translator, application starts

SSC News : हिंदी अनुवादक के 312 पदों पर होगी भर्ती, आवेदन शुरू, एसएससी की वेबसाइट पर 25 अगस्त तक करें आवेदन

Sat, 03 Aug 2024 05:16 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 03 Aug 2024 05:16 PM IST
सार

अनुवादक का पद अराजपत्रित बी वर्ग का है। पिछले वर्ष अनुवादक के 296 पदों पर भर्ती हुई थी। वह भर्ती मार्च 2024 में पूरी हो गई थी। इस बार पदों की संख्या बढ़ी है। भर्ती पूरी होने तक पदों की संख्या और बढ़ सकती है। इन पदों पर आवेदक की आयु 18 से 30 वर्ष होनी चाहिए।

विज्ञापन
SSC News: Recruitment will be done on 312 posts of Hindi translator, application starts
SSC - फोटो : Amar ujala graphics

विस्तार

केंद्र सरकार के विभागों और मंत्रालयों में हिंदी अनुवादक, सीनियर हिंदी अनुवादक, जूनियर अनुवादक के 312 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया गया है। इसी के साथ ही कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गया है। इस पद के सापेक्ष योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी 25 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। वहीं 26 अगस्त तक 100 रुपये फीस जमा होगी। आवेदन में कोई त्रुटि होने पर चार और पांच सितंबर को संशोधन किया जा सकता है। इसकी ऑनलाइन परीक्षा अक्टूबर या नवंबर में कराई जा सकती है।

विज्ञापन


अनुवादक का पद अराजपत्रित बी वर्ग का है। पिछले वर्ष अनुवादक के 296 पदों पर भर्ती हुई थी। वह भर्ती मार्च 2024 में पूरी हो गई थी। इस बार पदों की संख्या बढ़ी है। भर्ती पूरी होने तक पदों की संख्या और बढ़ सकती है। इन पदों पर आवेदक की आयु 18 से 30 वर्ष होनी चाहिए। वहीं आरक्षित वर्ग को इसमें छूट दी गई है। इन पदों के लिए वह आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने अंग्रेजी विषय से स्नातक और हिंदी से परास्नातक किया हो।
विज्ञापन


हिंदी से स्नातक और अंग्रेजी से परास्नातक वाले भी आवेदन कर सकते हैं। एसएससी के नाै जोन में अभ्यर्थी कहां परीक्षा देना चाहते हैं, उसका विकल्प उन्हें भरना होगा। इसमें चयन के लिए दो परीक्षाओं से गुजरना होगा। उसके बाद एसएससी से अंतिम चयन परिणाम जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चयन प्रक्रिया

अनुवादक पद पर चयन के लिए एक ऑनलाइन परीक्षा और दूसरी लिखित परीक्षा होगी। दो घंटे की ऑनलाइन परीक्षा में हिंदी और अंग्रेजी के 200 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। उसमें सफल होने वालों को 200 अंकों की अनुवाद और निबंध की परीक्षा देनी होगी। दूसरा प्रश्न पत्र भी 200 अंकों का ही होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed